Google search engine

धार्मिक व राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को किया गया आहत,ये कैसी आजादी-शैलेष

IMG-20170815-WA0287बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस एक दिन पूर्व रात में नगर निगम बिलासपुर द्वारा शुभकामनाओं के बैनर पोस्टर जब्त किए जाने के मामले में कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय ने कहा है कि बहुत ही शर्म की बात है कि देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों और नेताओं द्वारा शुभकामनाओं के बैनर पोस्टर रात को जब्त किए गए। यह बिलासपुर शहर के लोगों की धार्मिक और राष्ट्र प्रेम की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए भावनाओं को आहत किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                        उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ही अभिव्यक्ति की आजादी का हनन किया गया और लोकतंत्र की हत्या की गई है। बहुत ही शर्म की बात है कि निगम के जिम्मेदारी अधिकारियों ने नेताओं के इशारे पर ऐसा कृत्य किया है, जो निंदनीय है।

                       पाण्डेय ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी इसकी  निंदा करता है। मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय और राज्यपाल से की जाएगी। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, विजय तिवारी, अभय नारायण राय, चंद्र प्रकाश वाजपेई सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने इसकी निंदा की है।

close
Share to...