नई तकनीकों से अब अपराधों में लगेंगे लगाम

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1172रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार रात उनके निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ करने और अपराधों पर और भी अधिक कड़े नियंत्रण के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस की व्यवस्था को और भी अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार की आधुनिक तकनीक का और भी बेहतर उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के परीक्षण के लिए अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति 15 दिनों में अपनी अनुशंसाएं देगी।

                          बैठक में अपर मुख्य सचिव एन. बैजेन्द्र कुमार और अजय सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव बी.व्ही.आर. सुब्रमण्यम, पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सचिव सुुबोध सिंह, पर्यटन, संस्कृति एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव संतोष मिश्रा, वित्त विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, संचालक जनसम्पर्क राजेश सुकुमार टोप्पो, अपर पुलिस महानिदेशक  आर.के. विज और अशोक जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज जी.पी. सिंह सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ शासन का फैसला,राज्य में सर्दी-जुकाम व गंभीर श्वसन बीमारी के मरीजों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
READ