नए चिकित्सा अविष्कारों से कैंसर का इलाज आसान

Shri Mi
2 Min Read

1171-Bरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. अम्बेडकर अस्पताल परिसर स्थित राज्य सरकार के क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत वाली अत्याधुनिक मशीनों का लोकार्पण किया। इनमें द्वितीय लीनियर एक्सीलरेटर और रेपीड आर्क स्ट्रीरियोटैªक्टिक मशीन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कैंसर पीड़ितों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी में आज यहां इन अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई है। गरीबों का यहां निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि इन मशीनों के जरिए किसी भी व्यक्ति में कैंसर के होने या नहीं होने की पुष्टि सिर्फ 15 मिनट के भीतर की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का यह कैंसर चिकित्सा संस्थान छत्तीसगढ़ का ही नहीं बल्कि पूरे देश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां इस प्रकार के आधुनिक उपकरणों की सुविधा आज से शुरू की गई है।

                  मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के नये आविष्कारों ने कैंसर के इलाज को बहुत आसान बना दिया है। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर संस्थान में आधुनिक कोबाल्ट थेरेपी मशीन की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक वित्तीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद इन मशीनों का अवलोकन भी किया।

                    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश की गणना बीमारू राज्य के रूप में होती थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपरांत पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर विस्तार किया गया है। प्रदेश में अब पांच मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं ए.एन.एम. टेªनिंग सेंटरों की संख्या में वृद्धि हुई है। मानव विकास सूचकांक देखा जाए तो अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close