नकली तमंचा की नोक पर लूटपाट.. ..नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार ..सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— सीपत पुलिस ने तमंचा दिखाकर ट्रक ड्रायवर से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। दोनों 18 और 19 सितम्बर की दरमियानी रात घटना को अंजाम दिया था। दूसरे दिन पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से नकली तंमचा और चाकू के अलावा लूटे गए मोबाइल और नगर दो जब्त किया है।
 
                          सीपत पुलिस के अनुसार प्रार्थी चेतन घुलक्षे निवासी नागपुर महाराष्ट्र ने 19 सितम्बर को थाना पहुंचकर लूटपाट का शिकार होना बताया। अपनी लिखित शिकायत में चेतन ने बताया कि अपने ट्रक एमएच 40-पीजी-2487 से कोरबा से नागपुर जा रहा था। रात्रि करीब 1 बजे धनिया पेट्रोल पम्प के पास रूखा था। इसी दौरान दो लड़के मोटर सायकल से पहुंचे। पिस्टल और चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया। धमकाते हुए मोबाइल का पासवर्ड भी मांगा। और मौके से दोनों युवक मोटरसायकल सीजी 10 एए 1152 से फरार हो गए। इसके बाद दोनों मोबाइल के माध्यम से जानकारी हासिल कर खाता से 21 हजार रूपए भी निकाले हैं। 
        
                   पुलिस ने जानकारी दी कि चेतन घुलक्षे की शिकायत और पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। आरोपियों के मोटरसायकल नम्बर ट्रेस किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे से दोनों का पता लगाया गया।
      
           एडिश्लल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि थादेदार जेपी गुप्ता की अगुवाई में दोनों आरोपियों का पता ठिकाना पता लगाया गया। दोनों आरोपियों की कुकदा गांव पहुंचकर घेराबन्दी की गयी। आरोपी अमित सूर्यवंशी ऊर्फ लालु को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान लालू ने बताया कि उसने लूटपाट को एक नाबालिग के साथ अंजाम दिया।
 
                    उमेश कश्यप ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से नगद और मोबाइल को जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपियों के पास नगली पिस्टल, चाकू को भी बरामद किया गया है।
close