नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, देखिए पूरी लिस्ट, किसे – कहां मिली जगह

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।राज्य सरकार ने शुक्रवार को नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा से पूर्व  नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) को मनोनित किया है. राज्य सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव एचआर दुबे की ओर से जारी आदेश में तमाम जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में नियुक्ति की गई है.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य सरकार ने प्रदेश में एल्डरमनों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। ये नियुक्ति नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए किया गया है। रायपुर संभाग के गरियाबंद नगर पालिका के अलावे, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा नगर पंचायतों के साथ-साथ महासमुंद नगर पालिका, तुमगांव नगर पंचायत, धमतरी नगर निगम, कुरुद नगर पंचायत, मगरलोड नगर पंचायत, नगरी नगर पंचायत, भखारा, आमदी नगर पंचायत के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति की गयी है।

बलौदाबाजार नगर पालिका, भाटापारा नगर पालिका, बिलाईगढ़ नगर पंचायत, कसडोल नगर पंचायत, पलारी नगर पंचायत, सिमगा नगर पंचायत, टुंड्रा, लवन, भटगांव नगर पंचायत के लिए भी नियुक्ति की गयी है। वहीं रायपुर के अलावे दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए नियुक्ति की गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close