नगरी निकाय चुनाव : बागी भाजपाइयों के खिलाफ कार्यवाही, इन आठ भाजपाइयों को प्रदेश अध्यक्ष ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।8 भाजपा कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने निष्कासित कर दिया है। अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे 8 भाजपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासन की कार्रवाई की है। निकाले गए कार्यकर्ताओं में कल्पना मिश्रा, संजय मिश्रा, मिथिलेश केसरी, संजय कुमार शर्मा, मयूरी बेन पटेल, उमेश गुप्ता, मो रफीक कुरैशी और रीना गुप्ता शामिल हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close