नगर निगम में लहरेगा कांग्रेस का परचम…सीएम ने कहा..रोड शो में जनता लुटाया प्यार..अभीभूत हूं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- रपटा चौक वासियों में अभी भी मुख्यमंत्री की रोड शो कार्यक्रम सिर च़़ढ़कर बोल रहा है। बताते चलें कि एक दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर नगर निगम के कुल आधी संख्या अधिक वार्डों का रथ से भ्रमण किया। इस दौरान जनता ने सीएम का बढ़चढ़कर स्वागत किया। 
 
                 सीएम का रोड शो कार्यक्रम का आयोजन रपटा चौक में किया गया। इस, दौरान सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगा। रपटा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला और महिलाओं ने मुख्य मंत्री भूपेश का जोशिला स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने वार्डवासियों से अपील की। 
 
             मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान वार्ड क्रमांक 35 नागोराव शेषनरगर  प्रत्याशी प्रियंका यादव और वार्ड क्रमांक 36 बसंत भाई पटेल कतियापारा प्रत्याशी लल्लु कश्यप के लिए वोट मांगा। 
 
        इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जनता से दोनो प्रत्यशियों के लिए जिंदाबाद के नारे लगावाए। सीएम ने कहा कि जनता की समस्या मेरी निजी समस्या है। आप लोग प्रत्याशी को जीताकर सदन भेंजे। सारे काम करने की जिम्मेदारी है। क्योंकि प्रत्याशी आप लोगों के ही मार्गदर्शन में विकास का कार्य करेंगे। यदि किसी प्रकार की कोताही होती है तो मैं स्वयं आपके सामने पेश हो जाउंगा।     
               इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से हाथ ज़ोड़कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की बात कही। मेगा रोड शो के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने  उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी।
 
                मुख्यमंत्री जी ने कहा की  मेगा रोड में बिलासपुर वासियो से मिले अपार जनसर्मथन,स्नेह से अभीभूत हूं। बिलासपुर की जनता नगर निगम में कांग्रेस का परचम जरूर लहराएगी।
close