Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

नशे की हालत में मिली युवती…सूनसान मकान में सोते हुए पुलिस ने पकड़ा

CHAKARBHATAबिलासपुर— सकरी पुलिस चौकी क्षेत्र के उस्लापुर के निर्माणाधीन मकान में एक युवती नशे में मिली है। सुबह इसकी जानकारी निर्माणाधीन मकान के चौकीदार ने सकरी पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को जगाया। जरूरी जानकारी के बाद छोड़ दिया। युवती बैतलपुर की रहने वाली है। सीएमडी में बीकाम की पढ़ाई करती है।

Join WhatsApp Group Join Now

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                             उस्लापुर में निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक युवती को देखकर चौकीदार ईश्वर कुमार चौंक गया। उसने आनन फानन में ठेकेदार को जानकारी दी। ठेकेदार ने तत्काल सूचना सकरी पुलिस को चौकी को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती को अपने कस्टडी में ली। युवती ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बैतलपुर की रहने वाली है। सीएमडी में बीकाम की पढ़ाई करती है।

                          युवती ने अपना नाम बबली बताया। पुलिस के अनुसार बबली बीती रात सहेली रश्मि राठौर की जन्मदिन पार्टी में सकरी आयी थी। पार्टी के दौरान उसने जमकर पी। नशे की हालत में अपनी सहेली के घर से निकली। इस बीच दो अन्य साथी भी साथ में थे। लड़की ने बताया कि चूंकि वह ज्यादा शराब पी रखी थी…चलने में असमर्थ थी। उस्लापुर में एक सूनसान निर्माणाधीन मकान में चली गयी। उसे नींद आ गयी। सुबह चौकीदार ने जगाया।

               मामले में युवती के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दी। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।

close
Share to...