नाकाबंदी के बाद पकडाया 100 किलो गांंजा…चार आरोपी गिरफ्तार…पुलिस की बड़ी कामयाबी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—क्राइम ब्रांच और तोरवा पुलिस की संयुक्त टीम को गांजा तस्करों के खिलाफ बडी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 100 किलों गांजा बरामद किया है। गांजा को ओडिशा से बिलासपुर खपाने लाया जा रहा था। इसके पहले गांजा तस्कर मंसूबों पर कामयाब होते पुलिस ने धर दबोचा। बताया जा रहा है कि बरामद गांजा की कीमत लाखों रूपए में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख के निर्देश और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा बिलासपुर खपाने के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और तोरवा पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस को जानकारी मिली कि ओडिशा से रायगढ़, मस्तूरी के रास्ते सफेद रंग के एसेंट कार में गाजा लाया जा रहा है। एसेंट कार का नम्बर OD-15-G-5772 है।

जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर पुलिस ने एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर और आईपीएस शलभ सिन्हा की अगुवाई में मस्तूरी बिलासपुर मार्ग पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू की। इसी बीच जांजगीर चांपा की तरफ से अधिकारियों को OD-15-G-5772 नम्बर की एसेंट कार आती हुई दिखाई दी। कार की स्क्रीन पर शादी का पम्पलेट चिपका हुआ था। पुलिस की घेराबंदी देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसके पहले आरोपी भागने में कामयाब होते…पुलिस ने धर दबोचा। जांच पड़ताल के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

शलभ सिन्हा और नीरज चन्द्राकर ने बताया कि जांच पड़ताल में कार की डिग्गी से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया गया। गाड़ी में सवार चारो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी उडीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम जीवन कुमार पिता गोपाल साहू उम्र 19, हुसीकेश डंटा पिता  दामादर उम्र 23 साल सुसान्ता साहू पिता किरंजी साहू, अनिल बहरा पिता सुरो बहरा उम्र 19 साल है।

नीरज चन्द्राकर और शलभ सिन्हा ने बताया कि कार समेत गांजा को जब्त कर लिया गया है।

Share This Article
close