नाबालिग रेपकाण्ड—आरोपी आदतन रेपिस्ट…जनता का तीखा विरोध.. एनकाउंटर की उठी आवाज.. थानेदार ने मांगा पटवारी नक्शा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- नाबालिग के साथ रेप का आरोपी लोरमी क्षेत्र से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ जनता में तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोपी भोला को जनता के हवाले किये जाने की मांग की है। कलेक्टर कार्याय पहुंचकर आक्रोशित जनता ने मांग की है कि बिलासपुर पुलिस वही करे। जैसा तेलंगना पुलिस ने डॉ. प्रियंका के आरोपियों के खिलाफ किया है। इधर सरकण्डा थानेदार ने तहसीलदार को पत्र लिखकर घटना स्थल की पटवारी नक्शा दिलाने की मांग की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    मुरूम खदान स्थित घर घुसकर नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन आरोपी के खिलाफ लोगों का आक्रोश कम होते नहीं दिखायी दे रहा है। आज आम जनता ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को खुद के हवाले किए जाने की मांग की है। कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा आरोपी आदतन रेपिस्ट है। पहले भी रेप के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। सिर्फ गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। बिलासपुर पुलिस को वही करना होगा..जैसा तेलंगना पुलिस ने किया है।

                        विरोध प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि यदि पुलिस ऐसा करने में सक्षम नहीं है तो आरोपी को जनता के हवाले कर दिया जाए। जनता हिसाब किताब चुकता कर लेगी। आरोपी की सजा केवल और केवल दुर्दांत मौत होनी चाहिए। ऐसी मौत केवल और केवल जनता ही दे सकती है।

थानेदार ने मांगा घटनास्थल का पटवारी नक्शा

                  इधर जांच पड़ताल को लेकर थाना प्रभारी ने मुरूम खदान स्थिल घटना स्थल का पटवारी नक्शा की मांग की है। थानेदार ने घटना की संक्षित जानकारी के साथ एक पत्र तहसील कार्यालय को भेजा है। थानेदार ने मांग की है कि नाबालिग के साथ आरोपी के खिलाफ धारा 376,506,450 के अलावा पाक्सो एक्ट की धारा ,4,5 का मामला दर्ज है। घटना स्थल की पटवारी नक्शा की जरूरत है। तहसील प्रशासन से निवेदन है कि घटना स्थल की जल्द से जल्द पटवारी नक्शा देने का कष्ट करें।

आदतन बलात्कारी…किया जाए एनकाउंटर

                कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि आरोपी भोला साहू का तेलंगना की तर्ज पर एनकाउन्टर किया जाए। लोगों ने बताया कि भोला साहू पर इसके पहले भी दो बार बलात्कार का आरोपी हो चुका है। पहले आरोप में उसे संदेह का फायदा मिला। दूसरी बार रेप के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। इस समय जमानत पर बाहर है। और उसके खिलाफ केस भी चल रहा है। तीसरी बार उसे माफ नहीं किया जाए। यदि पुलिस एनकाउन्टर करने से परहेज कर रही है। या कानून हाथ में नहीं लेने की बात कह रही है। तो उसे जनता के हवाले किया जाए। जनता हिसाब किताब चुकता कर लेगी।

 

close