ना डरा हूं…ना कभी डरूंगा..मेरे साथ जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार…अमर ने कहा..चौथी बार भी बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के सम्मेलन को संबोधन के साथ ही अमर अग्रवाल ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राममंदिर तिलक नगर में आयोजित  पश्चिम, उत्तर और पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं समेत सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। इस दौरान वार्डो में बनाए गए सभी समितियों के प्रभारी संगठन पदाधिकारी भी मौजूद थे। निकाय मंत्री केन्द्र और राज्य की सभी जनहितकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने को कहा कि 50 दिन चुनाव को  रह गए हैं। सभी कार्यकर्ता अभी से अपने वार्ड,  बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख मतदाता सूची के अनुसार घर-घर जाकर संपर्क करें।
            तिलकनगर राममंदिर  में आयोजिज कार्यकर्ता को अपने संबोधन के दौरान अमर ने कहा कि एक बार फिर चुनाव सिर पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने का समय आ गया है। प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.।  सभी  कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है। क्योंकि  सभी कार्यकर्ता बहुत मेहनत और लगन से पार्टी को समय देते हैं। पार्टी के निर्देश का पालन करते हैं। बहुत से कार्यकर्ता तो बहतु ही पुराने हैं। बिलासपुर नगर के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराते आए हैं।
                      अमर ने कहा कि चाहे लोकसभा हो या विधानसभा का …या फिर नगर निगम या पंचायत  का चुनाव क्यों ना हो… कार्यकर्ताओं की मेहनत से सभी जगह जीत हासिल हुई है। लेकिन बिलासपुर शहर के कुछ ऐसे लोग हैं जो बाहुबल और धनबल के कारण अनर्गल बातों का प्रचार प्रसार करते रहते हैं । ऐसे लोगों की दाल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नहीं  गल पा रही है। यह लोग जमीन से लेकर कई प्रकार के कार्य करते हैं। हमेशा गरीबों को निशाने पर रखते हैं। ऐसे लोग अब परेशान हैरान होकर भारतीय जनता पार्टी को हराने की बात कहते हैं। कांग्रेस के लोग इनके साथ सत्ता को उखाड़ फेंकने की बात कहते हैं। ऐसे लोग चुनाव आते ही सक्रिया हो जाते हैं। लेकिन मुझे इन सब बातों की ना कभी चिंता थी और ना रहेगी। क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन को खूब जानता हूं। क्योंकि उनके मेहनत का  परिणाम केवल  जीत  है।
        अमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं और बिलासपुर की जनता का हमेशा प्यारा मिला है। यही कारण है कि मैं ऐसे विकास विरोधी लोगों से ना कभी डरा हूं और ना डरूंगा । बिलासपुर शहर में ना कभी गुंडागर्दी पनपने दिया और ना पनपने दूंगा। अमर अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को इन सब बातों की चिंता नहीं करनी है कौन क्या बोल रहा है । हमको अपने वार्ड के जनता और मतदाताओं का ध्यान शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना की तरफ करना है।  जिन नए मतदाताओं का नाम नहीं है उनका नाम जुड़वाना संगठन के संरचना को पूर्ण करना है।
   अपने भाषमण से कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए अमर कि सभी काम हमें मिलजुलकर करना है।  सभी को मिलकर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाना है। सम्मेलन को मंडल प्रभारी रमेश लालवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का  संचालन एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने किया।  सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी उनके विचार और  सुझावों पर गौर किया गया।
 कार्यक्रम में विशेष रूप सेमहापौर किशोर राय रामदेव कुमावत सहदेव कश्यप गुलशन ऋषि अजीत भोगल आनंद दुबे राजेश सिंह ठाकुर सुशील श्रीवास्तव नारायण आउट सीमा पांडे आदित्य तिवारी दीपक सिंह ठाकुर रमेश जायसवाल शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
close