
प्रदेश नगरीय निकाय प्रमुख सचिव के बैठक में आयुक्त, नगर पालिक निगम नगर पालिक निगम समेत संबंधित विभाग, एजेंसी, संस्थान के बीच एम.ओ.यू. किया जावेगा। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों क्रेडाई, आर्किटेक्ट, इंजिनियर्स, आई.एम.ए. प्रतिनिधि , ट्रांसपोटर्स यूनियन के पदाधिकारी, मीडिया और गणमान्य नागरिकों के बीच प्रमुख सचिव स्मार्ट सिटी योजना पर संवाद कर सुझावो पर गौर करेंगे।
मालूम हो कि स्मार्ट सिटी के रेस में छत्तीसगढ़ में रायपुर के अलावा बिलासपुर का भी नाम है। पिछली बार आर्थिक मोर्चे पर फेेल होने से बिलासपुर का नाम टाप 20 स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं हो सका। तीस जून को स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव फिर से पेश किया जाना है। इस बार किसी प्रकार की चूक ना हो प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। निकाय सचिव आर पी मंडल का बैठक में प्रयास होगा कि लोग आनलाइन और व्यक्तिगत रूप से बिलासपुर को स्मार्ट बनाने अपने सुझाव दें।