निकाय मंत्री करेंगे पदयात्रा..जनसमस्याओं से होंगे रूबरू…महापौर ने बैठक में कर्मचारियों को किया अलर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल 11  से 21 मार्च तक शहर के सभी वार्डों में सघन जनसम्पर्क करेंगे। इस दौारन नगर निगम के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। महापौर किशोर राय ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी दी। साथ ही निगम के चल रहे सभी कार्यो की समीक्षा भी की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर महापौर किशोर राय ने बताया कि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल शहर के सभी वार्डा का पदयात्रा करेंगे। इस मंत्री अमर अग्रवाल शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पदयात्रा के दौरान निकाय मत्री लोगों से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू होेगे।

                  बैठक में किशोर राय ने बैठक में कहा कि निगम अधिकारियों को निगम में कराए जा रहे सभी कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। बचे हुए कार्यो को जल्द से जल्द समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा करें। यदि मत्री निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है। जिम्मेदार लोग बचेंगे नहीं।

            महापौर की बैठक में गर्मियों में होने वाली पेयजल समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्ययोजना तैयार कर समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही गयी। किशोर राय ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के जलस्रोतों को दुरुस्त किया जाएगा। नलकूप, पानी की पाइपलाइन, जल के अन्य साधनों को भी ठीक किया जाएगा। महापौर ने बताया कि पदायात्रा के दौरान मंत्री अमर अग्रवाल लोगों से मिलकर समस्याओं की जानकारी लेंगे।

                           बैठक में महापौर किशोर राय, उमेशचन्द्र कुमार, उपायुक्त जागृति साहू, पीके पंचायती, राजकुमार मिश्रा समेत निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

close