निकाय मंत्री ने किया मुखिया का आत्मीय स्वागत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

mukyamantri ka bilaspur ke healipad me aatmiya swagat (7) mukyamantri ka bilaspur ke healipad me aatmiya swagat (1)बिलासपुर—नगरीय निकाय मंत्री,जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का एसईसीएल हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय विधायक और मंत्री अमर अग्रवाल ने हेलीपेड पर सीएम की आगवानी की। हेलीपेड पर स्वागत के समय मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी विशेष रूप से मौजूद थे।सभी सीएम का आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              इसके अलावा , राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पुरूषोत्तम गौतम, कलेक्टर अन्बलगन पी., पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी. मौर्य ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प गु्च्छ भेंटकर सीएम को बधाई दी। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह, विजयधर दीवान, प्रतिभा मिश्रा समेत नगर निगम के भाजपा पार्षद भी मौजूद थे।

close