निकाय मंत्री ने सिरगिट्टी मे किया निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

shilanyasssबिलासपुर। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने शनिवार को नगर पंचायत सिरगिट्टी में 6 करोड़ 12 लाख 48 हजार के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, नगर पंचायत सिरगिट्टी की अध्यक्ष केशरी इंगोले एवं उपाध्यक्ष गायत्री दुबे उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 407.86 लाख को आवर्धन जल प्रदाय व्यवस्था एवं 56.22 लाख लागत से हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य और 49.57 लाख द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 25 लाख के सांस्कृतिक भवन का शिलान्यास एवं 38 लाख से निर्मित हाट बाजार निर्माण, 10.33 लाख द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय तथा 5.50 लाख लागत से तथा 5 लाख द्वारा निर्मित, 3 लाख द्वारा निर्मित, 3 लाख द्वारा निर्मित कुल चार सामुदायिक भवन निर्माण और दो आंगनबाड़ी भवन, वार्ड क्रमांक 13 एवं वार्ड क्रमांक 10 के 4.50-4.50 लाख द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।

                            इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल स्वागत नगर पंचायत के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री क्यू.ए. खान, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधिगण भारी संख्या में नगर पंचायत सिरगिट्टी के नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थी।

किसान सोता रहा..41 बोरा धान पार ...अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
READ