निगम अभियंता का तीसरा हमलावर गिरफ्तार…तहसील कोर्ट में हुई शिनाख्ती…आरोपी विक्की शहड़ोल जिले से पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—निगम कार्यालय अभियंता पी के पंचायती पर हमला करने वाला तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिेया है। आरोपी का तहसील कोर्ट में नायब तहसीलदार की कोर्ट में शिनाख्ती हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन अन्य संदेहियों को भी पेश किया। पंकज पंचायती ने तीसरे हमलावार विक्की पाण्डेय को देखते ही पहचान लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बताते चलें कि नगर निगम बिलासपुर अभियन्ता पंकज कुमार पंचायती पर तीन महीने पहले गौरव पथ पर तीन हमलावरों ने हमला किया था। पीके पंचायती रोजना की तरह घटना के दिन भी गौरव पथ पर सुबह साइकिलिग कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवक ओव्हर टेक कर पंकज पंचायती को रोका था। इसके पहले पंचायती कुछ समझ पाते तीनों युवकों ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पंचायती को गंभीर चोट पहुंची। नाक की हड्डी भी टूट गयी। घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। किसी तरह पंचायती ने खुद को संभालकर कमिश्नर के घर पहुंचकर हमले की जानकारी दी। इसके बाद पंचायती को अपोलो में एडमिशन कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 341 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। बाद दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

                       इस बीच पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ने अपने मुखबिर को जगह जगह तैनात कर दिए। मामले की जानकारी राज्य सीमा पार पुलिस को भी दी गयी। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। तीसरे आरोपी का नाम विक्की पाण्डेय है। पाण्डेय को शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार विक्की पाण्डेय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि पंचायती के साथ मारपीट आकस्मिक रूप से हुई। पूर्व नियोजित कोई प्लान नहीं था। गाड़ी टकरा गयी। इसके बाद उनसे मारपीट हुई है।

                            फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद निगम अभियंता पंकज पंचायती को आरोपी की शिनाख्त के लिए तहसील कोर्ट बुलाया गया। पंकज पंचायती ने नायब तहसीदार की कोर्ट में पेश किए गए चार संदेहियों में से विक्की पाण्डेय को पहचान लिया। नायब तहसीलदार कोर्ट को पंकज पंचायती ने बताया कि तीसरा आरोपी विक्की पाण्डेय है। जिसने साइकिलिंग के दौरान डण्डे से जानलेवा हमला किया था। बताते चलें की दो अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया है।

 

close