Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

नेताम ने इंदिरा को ठगा..पोटाई चूके हुए नेता..चक्रव्यूह तोड़ेंगे जोगी….जनता कांग्रेस

JOGIरायपुर— जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने एक साथ भाजपा,कांग्रेस और अन्य दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है। सुब्रत डे ने नंदकुमार साय,राम सेवक पैकरा टीएस सिंहदेव,भूपेश बघेल समेत पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम और पूर्व सांसद सोहन पोटाई पर निशाना साधा है। सुब्रत डे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सभी नेता पत्रकार वार्ता के बहाने विधानसभा रिहर्सल की तैयारी कर रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now

              सुब्रत डे ने कहा कि दरअसल जोगी की तूफान को रोकने सभी राजनीतिक दल के नेता छल प्रपंच पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जाति का मुददा बनाकर कांग्रेस और भाजपा के नेता 2018 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश के सभी दल एक दूसरे का हाथ थामकर अजीत जोगी को रोकने का असफल प्रयास कर रहे है। लेकिन अजीत जोगी की आंधी को रोकने की किसी भी दल या नेता में हिम्मत नहीं है। जोगी चक्रव्यूह को तोड़ कर अजीत बनकर निकलेंगे।

                         जनता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व केन्द्रीयमंत्री अरविंद नेताम और पूर्व सांसद सोहन पोटाई प्रदेश के चुके हुए नेता हैं। नेताम अनेक बार केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। लेकिन आदिवासीयों के लिये कुछ नहीं किया।

       नेताम पर कटाक्ष करते हुए सुब्रत ने कहा कि बस्तर के घने जंगलों को किसके शह पर तस्करो ने काटा। बस्तर के मालिक मकबूजा घोटाला कांड में असली मालिक बनकर किसने मजा लिया। साल बोरर घोटाला कांड में बस्तर के जंगलो को कौन दीमक बनकर खोखला किया।  आज कांग्रेस को बड़ी भूल की  याद दिलाने वाले अरविन्द नेताम ने ही कांग्रेस को एक बार नहीं कई बार ठगा है। जिस नेताम को इंदिरा गांधी ने जंगल से निकालकर दिल्ली में पहचान दी। उस पार्टी को बरबाद करने में नेताम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

          जनता कांग्रेस नेता ने बताा कि अजीत जोगी के मुख्यमंत्री रहते बस्तर की  विकास यात्रा शुरू हुई। बस्तर से प्रतिनिधित्व के नाम पर एक मंत्री रखा। जोगी ने पहली बार आदिवासी क्षेत्रों को विकास के लिये बस्तर से 3 और सरगुजा से 2 विधायको को मंत्रीमंडल में शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...