नेहा यादव बनी सहायक कुलसचिव

Shri Mi
2 Min Read

BUNewबिलासपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के लिए दो उप कुल सचिवों और आठ सहायक कुल सचिवों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार की गई है। उप कुल सचिवों की नियुक्ति वेतनमान रूपए 15000-39100 और ग्रेड वेतन रूपए 7600 में तथा सहायक कुल सचिवों की नियुक्ति वेतनमान रूपए 15000-39100 और ग्रेड वेतन रूपए 6800 में की गई है। सभी नियुक्तियां दो वर्ष की परीविक्षा अवधि के लिए अनंतिम रूप से की गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इन चयनित अभ्यर्थियों की  नियुक्ति और पदस्थापना का आदेश 28 फरवरी को मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पहली बार लोक सेवा आयोग से चयनित उप कुल सचिवों और सहायक सचिवों की नियुक्ति की गई है। इन्हें एक सप्ताह तक राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में काम-काज का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियुक्ति आदेश के अनुसार भूपेन्द्र कुलदीप को दुर्ग विश्वविद्यालय और शैलेन्द्र कुमार पटेल को बस्तर विश्वविद्यालय (जगदलपुर) में उप कुल सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। सहायक कुल सचिवों की नियुक्ति आदेश के अनुसार शैलेन्द्र दुबे,  खेमन सिंह कश्यप और विजय सिंह पोटाई को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।

                 सौरभ शर्मा को बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर तथा  चुन्नीलाल टंडन और नेहा यादव को बिलासपुर विश्वविद्यालय बिलासपुर और दीपांकुर सामुएल नाथ और कुमारी शोभना सिंह को सरगुजा विश्वविद्यालय अम्बिकापुर में सहायक कुल सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close