पंडित जी के सपनों को करेंगे साकार…श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता…संस्मरण को किया साझा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सोमवार को पद्मश्री स्वर्गीय श्यामलाल चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने छत्तीसगढ़ राज्य लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया निवास स्थान पहुंचे। हरीश केडिया ने पंडित श्यामलाल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर सजल आंखों से याद किया। उनके योगदान को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया।
                                      इस दौरान संस्कृति विभाग रायपुर के संयुक्त संचालक राहुल कुमार सिंह विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर देव नारायण साहू सरस्वती क्रीड़ा परिषद के संतोष कुमार तिवारी आरएसएस के नगर सह कार्यवाह डॉक्टर रणवीर मरहास ने पंडित श्यामलाल को महामना कह कर याद किया।  भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन सहाय जांजगीर अरुण  झांझरिया विवेक गोपाल रितेश प्रजापति रत्नेश यादव दिग्विजय सिंह नरेश सिंह ने भी पंडित श्यामलाल को छत्तीसगढ़ को दिए गए योगदान को याद किया।
सपनों को मिलकर करेंगे साकार
                पंडित जी के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिलकर रहेगा। पंडित श्यामलाल के प्रयासों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कांग्रेस और  भाजपा के नेताओं ने श्रद्धांजलि देने के बाद यह बातें कही। नेताओं ने कहा कि मूर्धन्य साहित्यकार और वं पत्रकार पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन से पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र को गहरा धक्का लगा है। उनके स्थान को कभी भी भरा नहीं जा सकता है।
                  सोमवार को पंडित श्यामलाल के निवास स्थान पहुंचे पूर्व डिप्टी स्पीकर नारायण चंदेल , पूर्व सांसद कमला मनहर, डॉ अलका शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा कृष्णमूर्ति बांधी ने याद किया। नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ी राज्य के गठन के लिए रचनात्मक आंदोलन छेड़ने और छत्तीसगढ़ी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में पंडित चतुर्वेदी का अप्रतिम योगदान है।
                पंडित चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए जिस पहल शुरू की है उसे अंजाम तक पहुंंचाया जाएगा। सभी लोग मिलजुलकर पंडित जी के सपनों को पूरा करेंगे। पद्मश्री चतुर्वेदी सभी वर्गों में अपने सहज , सरल व्यवहार के कारण लोकप्रिय थे। इस दौारन सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए कामना की।
                         पद्मश्री चतुर्वेदी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में जांजगीर के पत्रकार अरविंद शर्मा ,कांग्रेस नेता जसबीर गुंबर, लायंस क्लब की सावित्री शर्मा, कांग्रेसी नेता गणेश रजक, भाजपा नेता चंद्रशेखर बघेल समेत अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
Share This Article
close