पढ़िए निगम चुनाव घमासान…तिफरा जोन में वार्ड 5-8 के प्रमुख दावेदार..भाजपा और कांग्रेस के रसूखदार नेताओं पर रहेगी नजर

BHASKAR MISHRA
10 Min Read
 बिलासपुर—विधानसभा लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव ने भी दस्तक दे दिया है। एक डे़ढ़ महीने बाद आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। खासकर 13 नगर निगम क्षेत्र में आरक्षणवार घोषणा के बाद बहरहाल सरगर्मियां भी तेज हो गयी है। नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में भी चुनावी की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। बिलासपुर निगम क्षेत्र विस्तार के बाद मतदाताओं में समय से पहले संभावित प्रत्याशियों के नाम को दिलचस्पी बढ़ गयी है। स्मार्ट सिटी बनने और निगम विस्तार के बाद बिलासपुर नगर निगम का पहला चुनाव होगा। एक नगर पालिका,दो नगर पंचायत समेत 15 ग्राार् पंचायतों के जुड़ने से बिलासपुर नगर निगम की ना केवल आबादी बल्कि क्षेत्र भी बढ़ गया है। पढ़िए सीजी वाल में निगम क्षेत्र के 1 से 70 वार्डों की चुनावी रिपोर्ट–सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

                          बिलासपुर निगम विस्तार में तिफरा नगर पालिका को भी शामिल किया गया। व्यापारिक दृष्टि से तिफरा नगर पालिका क्षेत्र को बिलासपुर की धमनी माना जाता है। तिफरा नगर पालिका से लगे ग्राम पंंचायतों को निगम में शामिल किया गया है। क्षेत्र के परसदा और यदुनन्दननगर दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। परसदा ग्राम पंचायत में बिल्र्हा विधानसभा के वर्तमान विधायक और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के अलावा निवर्तमान कांग्रेस नेता सियाराम कौशिक का गांव है। राजेन्द्र शुक्ला जैसे जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता का घर भी यदुनन्दन नगर में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह भी पढे-निगम चुनावी घमासान…कई ताक में…तो कई ने शुरू की दौड़…वार्ड 1 से 4 में संभावित प्रत्याशी टटोल रहे जन का मन..और पार्टी प्रत्याशियों की

 वार्ड क्रमांक–5–डॉ.खूबचन्द बघेल नगर—सामान्य महिला
निगम में शामिल वार्ड क्रमांक पांच को प्रदेश के मशहूर किसान नेता डॉ.खूबचन्द बघेल का नाम दिया गया है। डॉ.खूब चन्द बघेल का नाम छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना करने वाले नेताओं शुमार किया जाता है।  खूबचन्द बघेल वार्ड सामान्य लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड में कुल 6164 मतदाता हैं। क्षेत्र में कांग्रेस नेता और विधायक चुनाव में किस्मत आजमाने वाले राजेन्द्र शुक्ला का अच्छा प्रभाव है। माना जा रहा है कि क्षेत्र की ज्यादातर टिकट पर राजेन्द्र शुक्ला का प्रभाव रहेगा। कांग्रेस की तरफ से प्रबल दावेदारों में तिफरा नगर पालिका में तीन बार के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष की पत्नी भी चुनाव में भाग्य आजमाएंगी।
[wds id=”13″]
                 क्षेत्र में साहू समाज का युवा और बड़ा चेहरा लक्ष्मीनाथ को युवाओं में लोकप्रियता हासिल है। लक्ष्मीनाथ साहू, यूथ कांग्रेस प्रदेश टीम के सचिव हैं। उन्होने विधानसभा चुनाव के दौरान बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट भी मांगाा था। लेकिन इस बार लक्ष्मीनाथ साहू अपनी पत्नी गायत्री साहू के लिए कांग्रेस से वार्ड टिकट के लिए प्रयास करेंगे।  लक्ष्मीनाथ साहू का खासकर स्लम क्षेत्र समेत अन्य समाज के लोगों से भी आत्मीय संबध है। उन्हें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का नजदीकी माना जाता है। क्षेत्र में समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता से 12 महीना जुड़े रहते हैं। लक्ष्मी को विश्वास है कि यदि पत्नी को टिकट मिलता है तो जीत पक्की है।  बन्टी साहू भी साहू समाज का तेज तेज तेर्रार चेहरा है। बंटी तिफरा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। साहू समाज में लोकप्रिय भी हैं।  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि बन्टी साहू  ने पत्नी को चुनाव लड़ाने पूरा मन बना लिया है। मिश्री साहू की पत्नी भी कांग्रेस से दावेदार होंगी।वार्ड क्रमांक 5 में भगत सिंह आजाद नगर, यादव नगर,सत्या नगर,औद्योगिक नगर,समेत ज्यादातर मजदूर वर्ग की कालनियों को शामिल किया गया है।
 
वार्ड क्रमांक-6–यदुनन्दननगर…सामान्य
                                        यदुनन्दननगर सामान्य वार्ड है। यदुननन्दनगर का नामकरण यदुनन्दननगर कालोनी के नाम पर है। कालोनी में जिले के कद्दावर नेता राजेन्द्र शुक्ला का घर भी है। वार्ड में कुल 4268 मतदाता है। यहां कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों के बीच मुकाबला होगा। सुरेन्द्र यादव की पत्नी पार्षद है। सुरेन्द्र का दावा का है कि पत्नी ने विकास का काम किया है। इसलिए संगठन से टिकट मिलने का भरोसा है। तिफरा नगर पालिका में पार्षद शिव यादव को भी विश्वास है कि संगठन एक बार फिर विश्वास करेगा। पार्षद रहने के दौरान जनहित में काम किए हैं। गोपाल सिंह ठाकुर की पत्नी पार्षद रह चुकी है। मनोज ठाकुर को भरोसा है कि पत्नी ने क्षेत्र में जनहित में काम किया है।  उन्हे कांग्रेस से टिकट मिलना निश्चित है। तिफरा ब्लाक शहर कांग्रेस महामंत्री मोनू तिवारी, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री रोमहर्ष शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री शोभा चाहिल, सक्रिय कार्यकर्ता बिहारी प्रताप सिंह भी टिकट दावेदारी कर सकते हैं।
                                            भाजपा नेता संजू सिंंह की पत्नी पार्षद है। संजू को भरोसा है कि संगठन का उन पर जरूर विश्वास करेगा। टिकट मिलने पर ना केवल  लड़ेंगे बल्कि चुनाव जीतेंगे भी। पार्षद मनोज सिंह ठाकुर वर्तमान में तिफरा नगर पालिका में पार्षद है। भाजपा की टिकट पर अब निगम का चुनाव लड़ना चाहते हैं। पिछड़ा वर्ग संगठन के उपाध्यक्ष नीरज यादव तीन बार पार्षद रह चुके हैं। खुद को सबसे बड़ा टिकट दावेदार मानते हैं। राजकुमार यादव को भी टिकट मिलने का भरोसा है। राजकुमार यादव की पत्नी र्तिफरा नगर पालिका में उपाध्यक्ष हैं। पार्षद ईश्वर साहू,एल्डरमैन रंजीता साहू, प्रमोद गढ़ेवाल भी टिकट दावेदारों में शामिल हैं। मनोज साहू का चेहरा तिफरा मण्डल के नेताओं में शुमार है जाहिर सी बात है कि मनोज भी टिकट के दावेदार होंगे। तिफरा ब्लाक में भाजपा की तरफ से राजेश त्रिवेदी चर्चित और दमदार चेहरा है। टिकट के सबसे बड़े दावेदार भी हैं।
वार्ड क्रमांक-7- कालिका नगर–एससी महिला
                 कालिका नगर में तिफरा नगर बस्ती, यादव मोहल्ला,पंचशील कालोनी,कालिका नगर,रामा वर्ल्ड क्षेत्र को शामिल किया गया है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 7356 है। तिफरा शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्षद अपनी पत्नी अंजू वर्मा को टिकट दिलाने की भरपूर कोशिश में है। कांग्रेस के तिफरा ब्लाक नगर संयुक्त सचिव मनोज पाटकर अपनी पत्नी गीता पाटकर को टिकट दिलाने का प्रयास दिलाना चाहते हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकी अवस्थी भी चाहते हैं कि पत्नी सुनीता वर्मा मैदान में उतरे। तीन बार के पार्षद रहसलाल सूर्यवंशी को विश्वास है कि पूर्व पार्षद रह चुकी पत्नी कमला सूर्यवंशी को टिकट जरूर मिलेगी।भाजपा की तरफ से पार्षद श्यामलाल वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा मैदान में उतार सकती हैं। वर्तमान में तिफरा नगर पालिका के एक अन्य पार्षद जितेन्द्र भावे भी भाजपा संगठन में गहरी पैठ रखते हैं। उनकी भी चाहत है कि पत्नी प्रमीला भावे महिला सीट का फायदा उठाए।
वार्ड क्रमांक–8…चित्रकांत जायसवाल नगर…अनुसूचित जाति
 परिसीमन के बाद तिफरा नगर पालिका क्षेत्र में नया वार्ड चित्रकांत जायसवाल नगर का जन्म हुआ। वार्ड में मतदाताओं की कुल संख्या 5680 है। वार्ड में मन्नाडोल,बछेरापारा,इन्द्रपुरी,विद्युत मण्डल कालोनी,शांतिनगर और विकासनगर को शामिल किया गया है। कांग्रेस नेता और विधानसभा आईटी सेल सचिव अंकित कोशले चुनाव लड़ेंगे। तिफरा यूथ कांग्रेस के सक्रिय नेता बंटी चौहान का नाम भी पार्षद टिकट के लिए बड़े दावेदारों में लिया जा रहा है। क्षेत्र का चर्चित चेहरा रामकुमार मनहर इस बार पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। मनहर को राजेन्द्र शुक्ला समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं का करीबी भी माना जाता है।भाजपा की तरफ से विनोद जोशी काफी चर्चित नाम है। तिफरा मण्डल में पदाधिकारी भी हैं। संगठन में पकड़ के साथ जनता के बीच अच्छे खासे लोकप्रिय भी हैं। खुद कांग्रेसियों का मानना है कि विनोद को टिकट मिलना तय है। यदि ऐसा हुआ तो मुकाबला कठिन होगा।
close