पत्नी को रोककर पिलाया कास्टिक सोडा..जान से मारने का किया प्रयास..आरोपी पति गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- महिला अपराध से जुड़े मुख्य आरोपी पति विष्णु ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पति को जान से मारने की नीयत से पत्नी को कास्टिक सोड़ा पिलाया। आरोपी पति अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई झगड़ा को अंजाम देता था।आरोपी विष्णु ध्रुव तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे पम्प का निवासी है।
 
               सरकन्डा थाना से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पत्नी थाना  पहुंचकर पति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का नाम विष्णु ध्रुव है। शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित करता है। 29 अप्रैल /2022 को ऑटो से अपने घर चिल्हाटी जा रही थी। 
 
              छठ घाट के पास पति ने रोककर लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। जान से मारने की नीयत से जेब में रखे कास्टिक सोडा को पिला दिया। आनन फानन में इलाज कराने सिम्स में  भर्ती हुई।
 
           शिकायत और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी विष्णु ध्रुव पिता भगत ध्रुव कुमार को तत्काल घेराबन्दी कर हिरासत में लिया गया। विष्णु के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
close