पदयात्रा को मिल रहा युवाओ और किसानों का प्यार…विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया…दिग्गज कांग्रेसी हुए शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वी पर इन दिनों पदयात्रा कर कांग्रेस नेता प्रदेश के कोने कोने में पहुंचकर गांधी दर्शन और उनके विचारों को पहुंचा रहे है। पदयात्रा का आयोजन प्रदेश स्तर से लेकर ब्लाक और ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। पदयात्रा में स्थानीय संगठन पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता भी बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ कमिटी के पदाधिकारी भी पदयात्रा में शामिल होकर जन जन तक गांधी दर्शन को पहुंचा रहे हैं। पदयात्रा में शिरकत करने के बाद प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि जनता का पदयात्रा को भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
                    संदीप दुबे ने जानकारी दी कि लगातार 6 दिन की पदयात्रा खोरपा ग्राम से शामिल होने का अवसर मिला। पदायात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष  मोहन मरकाम की अगुवाई में निकली। पदयात्रा में निकाय मंत्री डॉ. शिव डहरिया , वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू, विनोद चंद्राकर, विनोद वर्मा, गिरीश देवांगन,  मोहन निषाद,  अफरोज,  राजेश सिंह  विभा साहू , एनके पटेल, मोहन सोनकर  पंकज शर्मा , शरद पाण्डेय समेत सैकडों कार्यकर्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत किया।
                संदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश में प्रदेश सरकार को हाथों हाथ लिया जा रहा है। यात्रा के दौरान जनता ने पदयात्रा का स्वागत किया। साथ ही गांधी दर्शन को समझने का प्रयास किया। जनता ने नेताओं ने मिलकर बताया कि आज प्रदेश में सभी वर्ग अमन चैन की जिन्दगी जी रहा है। कर्ज माफ,बिजली हाफ और सरकारी योजनाओं के चलते लोगों में  उत्साह और उमंग है।संदीप ने कहा कि पदयात्रा को लेकर खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया है।
Share This Article
close