परिवार से किया गु़डमार्निंग..फिर CRPF जवान ने खुद को मारा गोली…मौके पर ही मौत..अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg policeबिलासपुर– भरनी स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के जवान ने सर्विस हथियार से खुद गोली मार लिया है। गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत गयी। घटना सुबह पांच से करीब 6 बजे के बीच की है। जवान का नाम पुष्पेन्द्र सिंह बघेल है। पुष्पेन्द्र मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित सुखादास गांव का रहने वाला है। पुष्पेन्द्र भरनी स्थित सीआरपीएफ में एसीएफ पद पर पदस्थ था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 भरनी स्थित सीआरपीएफ कैम्प में एसीएफ पद पर पदस्थ जवान पुष्पेन्द्र सिंह ने खुद को सर्विस गन से निशाना बनाया है। गोली लगने से पुष्पेन्द्र सिंह की तत्काल मौत हो गयी। कैम्प के जवानों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना और बिलासपुर से पुलिस के आधाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

                     सकरी पुलिस जानकारी के अनुसार जवान ने घटना के पहले अपने परिजनों को मोबाइल पर गुड मार्निंग का संदेश दिया है। इसके बाद खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आत्महत्या की जानकारी के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी। जरूरी लिखापढ़ी जांच पड़ताल के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। इसके पहले मामले की जानकारी मृतक जवान के भतीजे बृजेन्द्र सिंह को दी गयी।

                      पुलिस के अनुसार जवान की उम्र करीब 52 साल है। पोस्टमार्टम के बाद शव को भतीजे के हवाले किया गया है। उमरिया जिला स्थित सुखदास गांव से मृतक जवान के परिजनों ने बताया कि पुष्पेन्द्र ने 5 बजकर 17 मिनट पर फूल पत्ती के साथ गुड़ मार्निंग का संदेश भेजा है। मैसेज से कही भी अहसास नहीं हो रहा कि वह परेशान था। बावजूद इसके खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया।

                                                पुष्पेन्द्र का भतीजा बृजेन्द्र ने जांच की मांग की है। परिजन भी गोली मारने की घटना को संदेह के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल सकरी पुलिस ने कहा है कि पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच हो रही है। सीआरपीएफ कैम्प अधिकारी भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट मिलने के बाद ही खुलासा होगा कि मौत की वजह क्या है।

close