बिलासपुर— करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के दिग्गज नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संभाग के सभी दिग्गज भाजपा नेताओं ने शिरकत किया। बैठक 10 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी बातों को रखा। साफ-साफ कहा भी कि फूल माला और परिक्रमा वाले सावधान क्योंकि टिकट वितरण प्रक्रिया के अनुसार होगा। जीतने वालों को ही टिकट दिया जाएगा। बैठक को वरिष्ठ स्वयम सेवक नन्द कुमार देवांगन ने संबोधित किया। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर धरमलाल कौशिक , पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बातों को पेश किया।
करबला स्थित जिला कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय जंगी बैठक हुई। बैठक 11 बजे शुरू होकर शाम चार बजे खत्म हुई। इस दौरान स्वयम् सेवक नन्दकुमार देवांगन ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल भी चुनाव की रीति,नीति और रणनीति को सबके सामने रखा।
बैठक को संबोधित करते हुए नन्दकुमार देवांगन ने कहा कि पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मुगालते में ना रहें। बिना जमीन से जुड़े किसी को जीत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान उन्होने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार का भी जिक्र किया। साथ ही लोकसभा में जीत की भी बातों को सामने रखा। देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली और केन्द्रीय जनहित योजनाओं से देश में भाजपा के पक्ष में सुनामी है। इसका मतलब यह नहीं कि हम हाथ पर हाथ रखकर चुनाव जीतेंगे। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश और केन्द्रीय नीतियों के साथ अब तक किए गए काम काज को जनता के रखना होगा।
अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराश ना हों। निकाय चुनाव हमारी जीत होगी। रणनीति के तहत सबको काम काज करना होगा। इस दौरान अमर ने चुनावी टिप्स भी दिए। साथ ही दो टूक कहा कि माला फूल और परिक्रमा करने वालों को अच्छी तरह से समझना होगा कि टिकट वितरण प्रक्रिया के अनुसार होगा। लोगों की जमीनी जानकारी पार्टी को है। कौन जीतेगा पार्टी को सबका आकलन है। सिफारिश किसी की नहीं चलेगी। जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। निश्चित रूप से वह प्रत्याशी भाजपा का सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ता होगा। चुनाव प्रभारी अमर ने बताया कि सबको मिलकर काम करना है। लोकसभा की जीत को निकाय चुनाव में हरहालत में ना केवल दुहराना है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव जीतकर देना भी है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने भी चुनाव की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। पार्टी की दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी संस्कारों वाली है। किसी प्रकार की उद्दण्डता को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर घर घर सम्पर्क करना है। पार्टी की रीति निती की लोगों को जानकारी देना है। ध्यान रहे गतिविधियों पर वरिष्ठ नेताओं की भी नजर रहेगी।
बैठक को जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। सांसद अरूण साव ने अपनी बातों को रखा। इस दौरान दिग्गज नेताओं में सांसद गुहाराम अजगल्ले, गोमती साय सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र, पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली, ननकीराम कंवर विधायक रामपुर, नारायण चंदेल विधायक जांजगीर चांपा, डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी, सौरभ सिंह विधायक अकलतरा, गिरधर गुप्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री, भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूजा विधानी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम में बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जिले में निवासरत् भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी भाजपा सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक निवृत्तमान, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक सहसंयोजक, पूर्व निगम मंडल आयोग अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पालिका निगम के महापौर सभापति नेताप्रतिपक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा जिला संगठन प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, नगरीय निकाय क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए।