

बिलासपुर।पर्यावरण प्रेमियों और इसकी गंभीर चिंता करने वाले और उसे लेकर अपने स्तर पर प्रयास करने वाले लोगों और संस्थाओं के लिए लॉकडाउन का यह समय आंतरिक खुशी का है। प्रकृति साफ-सुथरी हुई और नदियों, समुद्री जीव-जंतु सभी के जीवन में एक हरियाली लौटी है।पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर स्थित नेचर सिटी में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कालोनी वासियों द्वारा उद्यान में वृक्षारोपण किया गया और इस दिशा में एक जागरूकता लाने का प्रयास किया। इस अवसर पर महाडीक, वरुण चौधरी, टी.एस.सन्धू,अनिमेष दीक्षित,मनीष अग्रवाल, गुड्डू खान विशेष रूप से उपस्थित थे।समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्षा ऋतु में कई चरणों में वृहद वृक्षारोपण कालोनी में किया जाएगा ।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये