पर्यावरण प्रेमियों की मानव श्रृंखला

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG_20160529_173225बिलासपुर– पर्यावरण प्रेमियों ने आज शहर के पर्यावरण प्रेमियों के साथ  नेहरू चौक से उस्लापुर ओव्हरब्रिज तक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर बृक्षों के अंधाधुंध कटाई का विरोध किया है।लोगों ने भारी उत्साह के साथ हाथ में बैनर पोस्टर लेकर प्रशासन से हरियाली बचाने की गुहार लगाई।

                     कई पर्यावरण प्रेमी संगठनों ने मिलकर नेहरू चौक से लेकर उस्लापुर ओव्हरब्रिज तक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। अभियान में स्थानीय लोगों के साथ नगर के कई संगठन और आम लोगों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने जिला प्रशासन से हरियाली बचाने की गुहार लगाई। मालूम हो कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने उस्लापुर क्षेत्र के हजारों पेड़ को हटाने का आदेश दिया है । आदेश का लगातार विरोध हो रहा है। मंगला चौक से उस्लापुर क्षेत्र शहर का एक मात्र हिस्सा  हैं जहां भारी संख्या में पेड़ सुरक्षित हैं। यदि इनकों हटा दिया गया तो पर्यावरण को भारी नुकसान होगा।

                               IMG_20160529_173307 बता दे कि लिंंक रोड के पेड़ों को हटाया गया लेकिन आज तक प्रशासन ने एक पेड़ नहीं लगाया । विकास के नाम पर पेड़ों को मौत के घाट उतारना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बिलासपुर प्रशासन का कोई भी अधिकारी दिमाग पर ज्यादा जोर डालना पसंद नहीं करता है। यदि थोडी बहुत दिमाग पर जोर डालता तो आज से बहुत पहले बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था बिना पेड़ काटे दुरूस्त हो जाती।

           पर्यावरण प्रेमी आज उस्लापुर क्षेत्र के पेड़ों को बचाने खुद ब खुद सामने आए। मानव श्रृंखला का हिस्सा बनकर पेड़ों को बचाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस बीच सभी लोगों ने आवागमन व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी सहयोग किया। सभी ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर पेडों को बचाने के लिए प्रशासन से मार्मिक अपील भी की।

CG Police Transfer: थाना प्रभारी समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
READ

                                              मानव श्रृंखला मे नेचर क्लब से प्रथमेश मिश्रा,सुबीर राय,संदीप दत्ता,शैलेश शुक्ला,रविन्द्र यादव,सुमित घोष,दीपांशु कश्यप,जिद्द संस्था से विवेक वाजपेयी,सतविदंर सिंह अरोरा,शाम्भवी,शुभम्, कांग्रेस पार्षद चन्द्रप्रदीप वाजपेयी,नरेन्द्र बोलर,प्रकृति बचाओं संस्था से शिवा मिश्रा,आर्ट आफ लिविंग से अजीत मिश्रा,यूथ फार चेंज से नितिश गुप्ता,अधिवक्ता संघ से निरूपमा वाजपेयी,विमलेश वाजपेयी,अशोक दास दास समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

                        पांच जून को सुबह सात से नौ बजे के बीच पेड़गिरी डे मनाया जाएगा। पेडगिरी डे का आयोजन मुंगेली नाका चौक में किया जाएगा। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न विधाओं के जरिए पेड़ के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। शासन पर पेड़ नहीं काटे जाने का दबाव भी बनाया जाएगा।