पांच किलो गांजा, 10 लीटर शराब बरामद..पांच आरोपी गिरफ्तार.आधा दर्जन जुआरियों पर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाई में गांजा तस्कर के अलावा शराब बनाने और बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आधा दर्जन जुआरियों को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है।जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
                   रतनपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शासकीय गौठान उसराभाठा नेवसा में रेड कार्यवाही कर जुआरियों को धर दबोचा है। मौके से नगद समेत अन्य सामान के अलावा पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अपराध दर्ज किया है।
              पकड़े गए आरोपियों का नाम  रफीक मोहम्मद , सुरेश कुमार नेताम,दुर्वाशा वर्मा, देवकुमार प्रधान,रविन्द्र कुमार कश्यप, मनबोध साहू है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती समेत कुल 13100 रूपये नगद बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।
कच्ची शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
          पुलिस ने सोनारपारा रतनपुर में एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम रविकांत धीवर है। पुलिस ने कार्रवाई में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
चार किलो गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में कार्रवाई कर करीब पांच किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मलेश कुमार डोंगरे निवासी रानीगॉंव,कन्हैया कश्यप निवासी रतनपुर, प्रमिला टण्डन निवासी रतनपुर,किरण साहू निवासी रतनपुर है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई में अलग अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 29 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close