पांच गाड़ियों में लगेगा अतिरिक्त कोच

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

rail demuबिलासपुर– त्योहार और भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने 28 अक्टूबर से पांच महत्वपूर्ण गाड़ियों में अतिरिक्त अस्थायी कोच का विस्तार किया है। यह सुविधा 28 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक यात्रियों के परेशानियों को ध्यान में रखकर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              जानकारी के अनुसार बिलासपुर-पटना-बिलासपुर, एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बिलासपुर से 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक और पटना से 29 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक लगाया जाएगा। बिलासपुर–एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस में बिलासपुर से 31 अक्टूबर को और एर्नाकुलम से 2 नवम्बर को स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

                       इसी तरह बिलासपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच  बिलासपुर से 27  और 28 अक्टूबर को जोड़ा जाएगा। इसी गाड़ी में स्लीपर कोच अम्बिकापुर से 28 और 29 अक्टूबर को लगाया जाएगा। अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर पैसेंजर में अतिरिक्त स्लीपर कोच अम्बिकापुर से 28 और 29 अक्टूबर को, शहडोल से 28 और 29 अक्टूबर को जोड़ा जाएगा।

Share This Article
close