मेरा बिलासपुर
पालीटेक्निक का छात्र फांसी पर झूला…जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस….दोस्तो ने दी पिता को सूचना


तखतपुर पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार ब्लाक कालोनी निवासी नीरज शर्मा पिता चंद्रप्रकाश शर्मा उम्र 19 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नीरज शर्मा किराये के मकान में रहकर कोटा के सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल का पढ़ाई करता था। रविवार 23 23 दिसम्बर शाम 6 बजे मृतक नीरज शर्मा के पिता चंद्रप्रकाश शर्मा ने बेटे को काल किया। लेकिन कई प्रयास के बाद भी नीरज शर्मा ने मोबाइल नहीं उठाया।
इसके पिता बाद नीरज के पिता ने उसके दोस्तो को कॉल किया। नीरज से बात कराने के लिए बोला। इसके बाद दोस्त नीरज के घर पहुंच गए। घर के बाहर से कई बार आवाज दिए जाने के बाद भी नीरज ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसके दोस्तों ने पीछे के रास्ते अन्दर प्रवेश किया।
घर के अन्दर नीरज को फांसी पर झूलते देख दोस्त सन्न रह गए। मामले की जानकारी तत्काल नीरज के पिता को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।