पिछले ग्यारह चुनावों में बिलासपुर Loksabha सीट का रिकॉर्ड…पढ़िए कब-किसे-कितने वोट मिले…?कौन जीता लगातार चार बार…?

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर। 1957 से लेकर अब तक बिलासपुर लोकसभा सीट पर ग्यारह चुनाव हो चुके हैं। अब तक यहां से चुने गए सांसदों में बीजेपी के पुन्नू लाल मोहले ने सबसे अधिक लगातार चार बार जीत हासिल की। बीजेपी की टिकट पर कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव भी संसद में बिलासपुर की नुमाइंदगी कर चुके हैं।बिलासपुर लोकसभा के चुनावी इतिहास पर एक नजर डालें तो 1957 में कांग्रेस के रेशमलाल को 58456 वोट और सूरजनाथ पांडे आरआरपी को 41742 वोट मिले थे.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

1962 में सत्य प्रकाश आईएनडी को 54845 वोट और जमुना प्रसाद (जनसंघ) को 52674 वोट मिले थे. 1967 में कांग्रेस के अमर सिंग को 98430 वोट और मदन लाल शुक्ला जनसंघ को 96889 वोट मिले।

यह भी पढे-बिलासपुर लोकसभा सीट : बारह निर्दलीय उम्मीदवार नहीं बचा सके अपनी जमानत

1971 में कांग्रेस के रामगोपाल तिवारी को 92928 वोट और मनहरण लाल पांडे जनसंघ को 84618 वोट मिले। 1977 में जनता पार्टी के निरंजन केशरवानी को 150039 वोट और कांग्रेस के अशोक राव को 137212 वोट मिले।

1980 में कांग्रेस के गोविंद प्रसाद अनुरागी कांग्रेस (आई)को 161065 वोट और जनता पार्टी के गणेश नाम अनंत को 81986 वोट मिले.1984 में इंदिरा कांग्रेस के खेलनराम जांगड़े को 213395 वोट और गोविंद राम तिवारी भाजपा को 99128 वोट मिले।

यह भी पढे-Chhattisgarh-इस सीट से हुई है सबसे बड़ी जीत..वही सबसे छोटी जीत मोहन मंडावी को…इन 6 प्रत्याशियों ने लाखों के अंतर से जीतदर्ज की

1989 में बीजेपी के रेशम लाल जांगड़े को 222874 वोट और कांग्रेस के खेलनराम को 217703 वोट मिले। 1991 में खेलनराम जांगड़े को 175642 और बीजेपी के गोविंद राम मिरी को 137681 वोट मिले।

1996 में बीजेपी के पुन्नूलाल मोहले को 226054 वोट और कांग्रेस के खेलनराम को 191174 वोट मिले।

1998 में भाजपा के पुन्नूलाल को 274793 और कांग्रेस की तान्या अनुरागी को 226178 वोट मिले।1999 में भाजपा के पुन्नूलाल मोहले को 274860 वोट और कांग्रेस के रामेश्वर कोसरिया को 199527 वोट मिले।

2004 में पुन्नूलाल मोहले भाजपा को 324729 वोट और बसंत पहारे कांग्रेस को 243176 वोट मिले। 2009 में भाजपा के दिलीप सिंह जूदेव को 347930 वोट और डॉ रेणु जोगी कांग्रेस को 327791 वोट मिले।

2014 में लखन लाल साहू भारतीय जनता पार्टी को 561387 और डॉ करुणा शुक्ला कांग्रेस को 384951 वोट मिले थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close