पीएम जन-धन योजना मे 99 लाख लोगों ने खुलवाए खाते

Shri Mi
2 Min Read

pmjandhanरायपुर। प्रधानमंत्री जन-धन योजना मे महीने की दस तारीख तक छत्तीसगढ़ में 98 लाख 92 हजार 620 लोगों ने खाता खुलवा चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी) से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में दो लाख 59 हजार 578 खाते, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में तीन लाख 82 हजार 741 खाते, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में छह लाख 61 हजार 773 खाते, बस्तर जिले में दो लाख 65 हजार 274 खाते और बेमेतरा जिले में दो लाख 30 हजार 137 खाते खोले जा चुके हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बीजापुर जिले में 50 हजार 641 खाते, बिलासपुर जिले में आठ लाख 28 हजार 776 खाते, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 76 हजार 183 खाते, धमतरी जिले में तीन लाख पांच हजार 727 खाते, दुर्ग जिले में पांच लाख 98 हजार 957 खाते, गरियाबंद जिले में दो लाख 76 हजार 268 खाते और जांजगीर-चांपा जिले में सात लाख 58 हजार 660 खाते खुल चुके हैं।

                    जशपुर जिले में तीन लाख 21 हजार 083 खाते, कबीरधाम जिले में तीन लाख 22 हजार 427 खाते, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में दो लाख 88 हजार 296 खाते, कोण्डागांव जिले में एक लाख 98 हजार 197 खाते, कोरबा जिले में चार लाख दो हजार 184 खाते, कोरिया जिले में एक लाख 59 हजार 023 खाते, महासमुंद जिले में पांच लाख 80 हजार 023 खाते, मुंगेली जिले में दो लाख 83 हजार 251 खाते एवं नारायणपुर जिले में 36 हजार 555 खाते खुले हैं।

                    रायगढ़ जिले में छह लाख सात हजार 510 खाते, रायपुर जिले में आठ लाख 63 हजार 584 खाते, राजनांदगांव जिले में पांच लाख 80 हजार 930 खाते, सुकमा जिले में 51 हजार 459 खाते, सूरजपुर जिले में एक लाख 85 हजार 355 खाते और सरगुजा जिले में तीन लाख 18 हजार 028 खाते खोले जा चुके हैं।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close