पुलिस को चाहिए साप्ताहिक अवकाश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

AMIT JOGIरायपुर–छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मचारियों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर साप्ताहिक अवकाश की  मांग  मरवाही विधायक ने की है। अमित जोगी ने गृह मंत्री रामसेवक पैकरा और पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय को पत्र लिखा है। जोगी ने कहा है कि सिपाही से निरक्षक पद तक प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को साप्ताहिक विश्राम दिया जाना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक पत्र लिख पुलिस कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की मांग की है। अमित जोगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मचारियों के ड्यूटी के घंटे निश्चित नहीं है। घरों से दूरदराज उनके तबादले कर दिए जाने से पुलिस कर्मचारी हर समय तनाव में रहते हैं। तनाव का असर नौकरी पर पड़ता है। परिवार वालों की देखभाल भी ठीक से नहीं होती है।

अमित जोगी ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने पुलिस कर्मचारियों को मानसिक रूप से चुस्त रखना अनिवार्य है। अतः उनके हितों के विषय में सरकार को विचार करना चाहिए। हरियाणा और उत्तरप्रदेश में अब पुलिस वालों को अवकाश दी जा रही है।

close