

नरसिहंपुर।मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हत्या के मामले गिरफ्तार किए गए एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत होने पर पाँच पुलिस कर्मचारियों को आज निलंबित कर दिया गया।
उपपुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी ने न्यायिक जांच की पुष्टि करते हुए बताया कि आईजी जबलपुर भगवतं सिंह चौहान ने पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत को लापरवाही मानते हुए सुआतला पुलिस थाना नगर निरीक्षक अशोक दाहिया, बरमान पुलिस चौकी प्रभारी ओ़ पी़ शर्मा, एएसआई जी़ एस़ राजपूत, आरक्षक अभिषेक पासी, और महिला आरक्षक रूचि शुक्ला, को निलंबित कर दिया है। नरसिंहपुर डीजे के आदेश पर जबलपुर में प्री न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। जबलपुर में शव का पंचनामा कर आज पोस्टमार्टम करवाया गया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये