पूर्व एमआईसी सदस्य राव का निधन..पूर्व मेयर वाणी राव ने कहा-कांग्रेस को फिर धक्का..खो दिया ईमानदार सिपाही

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—– पूर्व पार्षद एनएन राव का किम्स में निधन हो गया है। एलएन राव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी डालर राव भी कांग्रेस की तरफ से निगम पार्षद रह चुकी हैं। पूर्व मेयर और कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री वाणी राव ने एलएन राव के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होने कहा कि राव के निधन से कांग्रेस ने अपना सच्चा सिपाही  और जनसेवक को हमेशा खो दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पूर्व पार्षद एलएन राव का निधन हो गया है। एलएन राव को दो दिन पहले किम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें कई प्रकार की परेशानी की शिकायत थी। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात राव ने किम्स में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली है। एलएन राव वाणी राव के एमआईसी सदस्य रह चुके हैं।

                    एलएन राव की पत्नी डालर राव भी पार्षद रह चुकी हैं। राव के निधन पर पूर्व मेयर वाणी राव ने गहरा दुख जाहिर किया है। अपनी भावनाओं को समर्पित करते हुए वाणी राव ने बताया कि एलएन राव शेख गफ्फार की पीढ़ी के सच्चे नेता और जनसेवक थे। उन्होने अपने आको कभी नेता नही माना। वाणी राव ने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहता था कि उनके वार्ड या शहर के एक एक लोगों की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। यथा सम्भव समस्याओं का निदान भी किया जाए।

            वाणी राव ने बताया कि उन्होने एमआईसी सदस्य रहते हुए निगम के कामकाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला। उन्होने दी गयी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन किय़ा। उन्होने शहरवासियों की सुख दुख में हमेशा शिरकत किया। वह काम काज को लेकर बहुत ही संवेदनशील थे। शेख गफ्फार के अनन्य मित्र भी थे। उनके निधन से कांग्रेस को बहुत क्षति पहुंची है।

                     राव के निधन पर कांग्रेस नेता नरेन्द्र बोलर, प्रमोद नायक, विजय केशरवानी,अटल श्रीवास्तव,राम शरण यादव,शेख नजरूद्दीन,बसंत शर्मा समेत वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जाहिर किया है।

close