पूर्व पार्षद के घर लाखों की चोरी–वफादार ने भी दिया धोखा

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG_20150221_130655बिलासपुर— बीती रात चोरों ने नेहरू नगर स्थित पटेल परिवार के घर पर धावा बोलकर साढ़े तीन लाख से अधिक जेवर समेत नगद पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि चोरी के समय पटेल परिवार के सभी सदस्य ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए निचली मंजिल के अन्दर घुसकर नगद समेत साढ़े तीन लाख से अधिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

              एक दिन पहले मुसलाधार बारिश में नेहरू नगर स्थित पूर्व पार्षद पटेल परिवार के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने पचास लाख रूपए के साथ साढ़े तीन लाख के जेवर समेत कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार बारीश के दिन पटेल परिवार के सभी सदस्य उपरी मंजिल पर सोने चले गए। देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर पीछे के ग्रिल से स्क्रू निकालकर घर के अन्दर प्रवेश किया। इस दौरान पटेल परिवार का पालतु कुत्ता भी चुप था।

                 पटेल परिवार के अनुसार चोरो ने पालतू कुत्ते को कुछ खिला दिया था। इसलिए उसने नहीं भूंका। शायद चोरों ने उसे बेहोश कर दिया था। जो कि उस समय नीचे की मंजिल में ही था।

             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरो ने निचली मंजिल के पिछले दरवाजे के ग्रिल में लगे स्क्रू को पेचकश से निकाला उसके बाद घर के अदंर प्रवेश किया है। सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने आलमारी में रखे नगद पचास लाख रूपए पर हाथ साफ किया। साथ ही जेवर भी उड़ा ले गये। जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रूपए से अधिक की बताई जा रही है।

प्रशासनिक ट्रांसफर पर की गई अपील पर फैसला एक-दो दिन में DPI से भेजी जाएगी लिस्ट
READ

        बहरहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जानने का प्रयास भी कर रही है कि क्या कुत्ते को चोरों ने चोरी के पहले बेहोश किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।