पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फहराया झण्डा..पदाधिकारियों से कहा…पहुंंचाएं मेरा परिवार भाजपा परिवार का संदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान आगाज बिलासपुर में भी किया गया। जिले के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर लोकसभा चुनाव का विगुल फूंका। मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाकर फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
              पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने निवास स्थान राजेन्द्र नगर में भाजपा का झंडा लगाकर अभियान का श्रीगणेश किया। मौके पर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होने कहा कि भाजपा के अभियान से आम नागरिकों को भाजपा की रीति-नीति सिद्धांतो से अवगत होने का मौका मिलेगा। अभियान में आमजनों की सहभागिता भी बढ़ेंगी
          अमर ने कहा कि भाजपा देश ही बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों को केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाना होगा। बताना होगा कि केन्द्र सरकार जनता के प्रति कितना समर्पित है। अमर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सभी लोग अपने पर गर्व के सहाथ भाजपा का ध्वज लहराएं। मेरा घर मेरा भाजपा अभियान से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें। ऐसा कर भारत निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
                इस मौके पर प्रमुख रूप से महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सुब्रत दत्ता, गोपी ठारवानी जी रवि कुमार, विनोद सोनी, उमेश यादव, युसूफरजा बरकाती, मनीष अग्रवाल, उदय मजूमदार, जयश्री चौकसे, आनंद दुबे, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, अमित तिवारी, लाला भाभा, श्याम साहू, शैलेन्द्र यादव, राजेश पाण्डेय, विभा गौरहा, जगदीश साव, चंदना गोस्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक ……………………………..
TAGGED:
close