पूर्व IG मरावी के बेटे और शहीद विनोद कौशिक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति,पढे कैबिनेट के अन्य फैसले

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग ,जगदलपुर,ट्रांजिट हॉस्टल,chhattisgarh,pwdरायपुर।सोमवार को रमन कैबिनेट की बैठक मे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।इस बार राज्य सरकार ने धान का समर्थन मूल्य समान्य धान के लिए 1750 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं ए ग्रेड धान के लिए 1770 प्रति क्विंटल और मक्के के लिए समर्थन मूल्य 1700 रुपये तय किया गया है। धान के समर्थन मूल्य पर खरीदी एक नवंबर से की जायेगी, ये खरीदी 31 जनवरी 2019 तक की जायेगी। वही अन्य फैसलो मे छत्तीसगढ़ सरकार ने 2008 के नक्सल मुठभेड़ में घायल होने और 2012 में पुलिस सेवा में रहते हुए महानिरीक्षक बीएस मरावी के निधन के बाद अब बेटे शेखर मरावी को फूड इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। यह फैसला सोमवार को हुई रमन कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं कैबिनेट ने राजनांदगांव के 2004 बैच के इंस्पेक्टर अजीत ओगरे को नक्सल विरोधी अभियान में 53 बार सफल फायरिंग और सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए करीब 63 बार नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवाने के कारण आउट ऑफ टर्न डीएसपी के पद पर पदोन्नति देने का भी फैसला लिया है।

इसी तरह नारायणपुर जिले के इरपानार में 24 जनवरी 2018 को नक्सल मुठभेड़ में शहीद सब इंस्पेक्टर विनोद कौशिक की पत्नी जयश्री कौशिक को पुलिस उपनिरीक्षक(अ) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

वहीं रमन कैबिनेट ने सोमवार की बैठक में साधारण प्रकृति के प्रकरणों को न्यायलय से वापस लिए जाने के लिए जारी निर्देशों का कार्योत्तर अनुमोदन किया। साथ ही छत्तीसगढ़ कराधान(संशोधन) अध्यादेश2018 का भी अनुमोदन किया गया। कैबिनेट ने बिलासपुर विवि का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी विवि करने के लिए छत्तीसगढ़ विवि (संशोधन) अध्यादेश 2018 का अनुमोदन भी किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close