पेट्रोल डीजल वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली,महिला नेत्रीयों ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया विरोध,अटल बोले-मोदी सरकार सूदखोरों की तरह कर रही काम

Chief Editor
5 Min Read

बिलासपुर।डीजल पेट्रोल और रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदेश स्तर से ब्लॉक स्तर तक लगातार धरना प्रदर्शन जारी है । इसी क्रम में आज बिलासपुर ब्लॉक 2 के नेताओं ने गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक मूल्य बृद्धि के खिलाफ साइकिल रैली निकालकर आक्रोश जाहिर किया है। सायकल रैली में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने  बैलगाड़ी पर सवार होकर अनूठे तरीके से मूल्य बृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा नेताओ ने केंद्र सरकार की काठी को कंधा भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             पेट्रोल डीजल और रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से प्रदेश स्तर पर  कांग्रेसियो का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस दो के नेताओ ने  अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अगुवाई में सएकल रैली निकालकर केंद्र सरकार की मूल्य वृद्धि का विरोध किया है। रैली में जिला और प्रदेश स्तर के नेताओं ने शिरकत कर केंद्र और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सायकल रैली में शामिल नेताओ ने शहर के प्रमुख चौक चौराहे  मानसरोवर चौक गोल बाजार चौक सदर बाजार चौक करना चौक सिम्स चौक में रुक कर जमकर भाषणबाजी की। साइकिल रैली का समापन देवकीनंदन चौक में आम सभा के साथ हुआ ।CGWALL NEWS व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

रैली में कांग्रेस नेत्रियों ने बैलगाड़ी पर सवार होकर मूल्य बृद्धि का विरोध किया। इसके अलावा सभी  ने केंद्र सरकार की काठी को कंधा भी दिया। सायकल रैली देवकीनंदन चौक पहुंचने के बाद सभा के साथ खत्म हुई। देवकीनंदन चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव विधायक शैलेश पांडेय  जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडे प्रदेश कार्यकारिणी के बड़े नेता महेश दुबे टाटा वार्ड पार्षद प्रियंका यादव वरिष्ठ नेत्री शहजादी कुरैशी पार्षद स्वर्णा शुक्ला जुगल किशोर गोयल ने भाषण बाजी की।

      इस दौरान केंद्र सरकार की रीति नीति पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा केंद्र सरकार भीषण महामारी के दौर में भी गरीबों की जेब को लूट रही है । लोग एक-एक दाने को मोहताज हैं। बावजूद इसके मोदी सरकार सूदखोरों से की तरह पेश आ रही है। अटल ने कहा अन्तराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयलकी कीमत पानी के मोल है। लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटने के बजाय बढ़ रहे हैं। तत्कालीन समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी-बड़ी डिंग मार करते थे।

आज कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई आसमान छू रही है। लोग परेशान हैं । तीन महीने के लाकडाउन से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है यह क्या हो रहा है । मोदी सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्य को कम करना ही होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी ।

सभा को विजय केसरवानी प्रमोद नायक अरविंद शुक्ला महेश दुबे ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि से देश मे हाहाकार की स्थिति है। मोदी सरकार पूंजीपतियों के शरण में है। पूंजीपतियों के इशारे पर ही गरीबों का जेल लूटा जा रहा है । देश का संवहालां भी हो रहा है। मुफ्त में उज्जवला गैस बांटने का दावा करने वाली सरकार को जानकारी होनी चाहिए  लोगों के पास इतने रुपए नहीं है कि गैस का भरवा सकें। विपक्ष में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन किया करते थे। अब कही दिखाई नही देते है।  उनसे सवाल है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल की कीमत पानी के भाव है तो भारत में पेट्रोलियम पदार्थों का दामम इतना रिकार्ड स्तर पर अधिक क्यों ।भारतीय जनता पार्टी नेताओं को इसका जवाब देना होगा ।

  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि  साइकिल रैली को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। इस दौरान महिला कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर चढ़कर रैली में शिरकत की। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बृद्धि से हम आज वैज्ञानिक युग से आदिम युग की तरफ जाने लगे हैं। इस दौरान सभी नेताओं ने केंद्र सरकार की अर्थी को कंधा दिया ।देवकीनंदन दीक्षित चौक पर पहुंचने के बाद अर्थी को चुल्लू भर पानी में विसर्जित किया गया

close