प्रज्ञा का देशद्रोही बयान…जनता कांग्रेस नेता का कटाक्ष…क्या प्रज्ञा बोलेंगी नाथूराम…क्योंकि बापू ने बोला था हे राम…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसग प्रमुख प्रवक्ता मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी ने सवाल किया है कि क्या प्रज्ञा ठाकुर अंतिम समय हे नाथूराम बोलेंगी। क्योंकि महात्मा गांधी के अंतिम शब्द हे राम थे। रिजवी ने कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव बम काण्ड की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। ऐसा बयान देकर उन्होने सिद्ध किया है कि वह गांधी के हत्यारे गोडसे जैसी ही उन्मादी मानसिकता रखती है।
           रिजवी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने अपराधिक मानसिकता के तहत ही हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया है। इस अक्षम्य बयान को मालेगांव ब्लास्ट में उनके खिलाफ आरोप सिद्ध करने में साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकता है। प्रज्ञा की स्तरहीन सोच राष्ट्रपिता के प्रति घृणित विचारों को भी इंगित करती है। प्रज्ञा को देशद्रोही बयान के लिए न केवल महिला जगत वरन् संपूर्ण विश्व से मांफी मांगनी चाहिए।
         रिजवी ने बताया कि बापू न केवल भारत वर्ष वरन् संपूर्ण विश्व के स्थापित और स्वीकृत मार्गदर्शक शख्सियत के रूप में जाने जाते है। महात्मा गांधी के बारे में ऐसे ओछे स्तरहीन विचार एक देशद्रोही से ही अपेक्षित है। किसी शायर ने ठीक ही कहा है कि बापू तेरे कातिल आज भी जिंदा है।
close