Google search engine

प्रताड़ना के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर कर्णी सेना ने दिया अल्टीमेटम

[wds id=”11″]
dr_msn_mungeli_fileमुंगेली(आकाश दत्त मिश्रा)महिला चिकित्सक की शिकायत के बाद  मुंगेली मिशन अस्पताल से फरार होने वाले डॉ अनिल हेनरी सप्ताह भर बाद भी मुंगेली पुलिस की पकड़ से बाहर है।  वहीँ दूसरी तरफ डॉ अनिल हेनरी के समर्थक उनकी अग्रिम जमानत के लिए भरसक प्रयास में जुटे हुए है। निचली अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के साथ ही डॉ हेनरी को हाई कोर्ट से राहत की उम्मीद है।वहीँ कर्णी सेना के मामले  में दखल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए डॉ अनिल हेनरी को हर हाल में गिरफ्तार करना अनिवार्य हो गया है। कर्णी राजपूत सेना के पदाधिकारियों द्वारा इस मामले में कलेक्टर sp को ज्ञापन दिए जाने के बाद 72 घण्टे का समय दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                                        ऐसा नहीं है कि डॉ अनिल हेनरी को गिरफ्तार करने मुंगेली पुलिस प्रयास नहीं कर रही । डॉ हेनरी के  दूसरे राज्यो के संभावित ठिकानों पर  टीम बनाकर छापेमारी की गयी है ।जिसमे डॉ हेनरी की गाड़ी जब्त किए जाने की खबर भी है, लेकिन मुख्य आरोपी का गिरफ्त से बाहर होना मुंगेली की आम जनता और पीड़ित पक्ष को सवाल करने पर मजबूर कर रहा है।

                                      छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में हाथ – पाँव मार रही मुंगेली पुलिस को सफलता कब मिलेगी ये कह पाना मुश्किल है लेकिन   जिले में  एस पी निथुकमल , एडिशनल एस  पी ज्योति सिंह, और एस डी ओपी ओम चंदेल जैसे काबिल अफसर होने के बाद भी जल्द गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर से नगर की जनता का विश्वास कम होता जायेगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

close
Share to...