प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष का बयान…साध्वी प्रज्ञा को सदस्य बनाना दुर्भाग्यजनक..प्रधानमंत्री ने जताया था दुख

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने प्रधानमंत्री पर यू टर्न का आरोप लगाया है। संदीप दुबे ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा विभाग में पार्लियामेन्ट्री सदस्य बनाए जाने पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। संदीप दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने बयान में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कहने की बात कही थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अब वह अपने बयान से यू टर्न लिया है। 
     
                    प्रेस नोट जारी कर संदीप दुबे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। साध्वी प्रज्ञा के बयान को तात्कालीन समय प्रधानमंत्री ने ना केवल गंभीरता से लिया था। बल्कि बयान दिया कि मैं निजी तौर पर साध्वी प्रज्ञा को कभी माफ नहीं करूंगा।
 
                 संदीप दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद तात्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित  शाह  ने मामले में कमेटी गठन कर जांच करने की बात कही थी। लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने बयान से ना केवल यू टर्न लिया। बल्कि साध्वी प्रज्ञा को रक्षा विभाग में पार्लियामेन्ट्री सदस्य भी बना दिया है।
         
            संदीप ने अपने बयान में बताया कि तात्कालीन समय कमेटी गठन कर जांच करने का बयान देने वाले अमित शाह इस समय रक्षा मंत्री हैं। उन्हें शायद आज भी अपना बयान याद होगा। बावजूद इसके प्रज्ञा को उन्ही के विभाग में सदस्य बनाया गया है।  मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी को रक्षा विभाग में सदस्य बनाना बहुत ही दुर्भाग्यजनक।
close