प्रदेश कांग्रेस सचिव टाटा ने की सीएम सलाहकार से शिकायत..एल्डरमैन नियुक्ति पर जताया असंतोष..बताया. कार्यकर्ताओं के साथ हुआ अन्याय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मरवाही में तीन दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशीक्षण शिविर का आयोजन 20 से 22 सितम्बर के बीच किया जाएगा। प्रशीक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन  मरकाम समेत पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी और प्रदेश कृषि कल्याण आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

               प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि मरवाही में तीन दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 20 से 22 सितम्बर के बीच किया जाएगा। कार्यक्रम में शिरकत करने आज रायपुर से मरवाही जाने के दौरान विनोद वर्मा, राजेश तिवारी,सुरेन्द्र शुक्ला बिलासपुर पहुंचे। सभी नेताओं ने करीब एक घन्टा छत्तीसगढ़ भवन में विश्राम किया। इसके बाद अटल श्रीवास्तव के साथ मरवाही के लिए रवाना हो गए।

Join Whatsapp Group यहाँ क्लिक करे

                विनोद वर्मा समेत सभी कांग्रेस नेताओं का छत्तीसगढ़ भवन में महेश दुबे, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, दिलीप पाटिल, संजय चौहान, अशोक शुक्ला, सीमा पाण्डेय, पुष्पा दुबे ,देवेन्द्र सिंह बाटू, सुभाष ठाकुर, अब्दुल कुरैशी, मोती कुर्रे, हीरा यादव ने स्वागत किया।

             इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे ने सलाहकार राजेश तिवारी से एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर नारजागी जाहिर की। टाटा ने बताया कि कांग्रेस के सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ  अन्याय हुआ है।

          अभय नारायण राय ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम धरमजयगढ़ से देर रात कोरबा के रास्ते गौरेला पहुंचेंगे।

TAGGED:
close