प्रदेश बना अपराधगढ़…हम हैं हाईकमान…अजीत जोगी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

jogi-5रायपुर—2 जुलाई को जोगी बंगले में आयोजित महापंचायत में छत्तीससगढ़ पिछड़ा वर्ग का विकास संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सदस्यता भी लेंगे। प्रेस नोट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जानकारी दी है।

                                     प्रेस नोट जारी कर अजीत जोगी ने पिछड़ा वर्ग संगठन को विस्तार देने की बात कही है। जोगी ने बताया कि  प्रदेशाध्यक्ष सूरज निर्मलकर से मंत्रणा कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। निर्मलकर के साथ  सामाजिक प्रतिनिधियों से जोगी ने कहा है कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित गरीब वर्ग को आगे बढ़ाना है। जोगी ने कहा कि पूर्व में हाईकमान होता था। चूंकि हाईकमान को हमने अलविदा कर दिया है। इसलिए अब हम हाईकमान हैं। राज्य की जनता के साथ मिलकर फैसला लेंगे..जो छत्तीसगढ़ के लिए हितकर होगा। इसलिए हमने नाम अपनी पार्टी का नाम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी रखा है। सभी समाज हमारे संघर्ष में साथ रहेंगे।

                             संगठन के अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा कि जोगी ऐसे नेता हैं जिनकी प्रेरणा से गरीब लोगों में भी राजनीति करने की जिज्ञासा जागी है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव संतोष साहू रामशरण रजक  पंचराम ध्रुव समेत इकबाल अहमद रिजवी, योगेश तिवारी भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश के दयनीय और लापरवाह शासन.प्रशासन की आलोचना की है। जोगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से जनता भयभीत है। जिस राज्य में भगवान सुरक्षित नहीं है उस राज्य के मुखिया से जनता की जान.माल की हिफाजत संभव नहीं है।

मुख्य सचिव ने वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों को दिए कई निर्देश
READ

जोगी ने कहा है कि प्रदेश के दूरस्थ अंचल की बात तो दूर शहर की चहल.पहल वाली सड़कों पर लूटपाट और हत्या की शिकायत आम है। ऐसा लगता है कि भाजपा राज्य में कोई इंसान सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी दिन दहाड़े सामने लोगों को बेखौफ लूट रहे हैं। हत्याएं बलात्का जैसे गंभीर अपराधों की बढ़ोतरी ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। प्रदेश में जनता का सुख.चैन गायब हो है  उसे भय बना रहता है कि कब कोई लुटेरा आकर उसे लूट ले जाएगा। सरकार जनता के जान.माल की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में बढ़ते अपराध ने सरकार की चूलें हिला दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय सुनिश्चित है।

जोगी ने कहा कि कवर्धा जिले में शंकर भगवान के प्रतीक शिवलिंग की चोरी कर लिया गया। डोंगरिया महादेव गों के आस्था के प्रतीक और स्वयंभू हैं।