प्रदेश भाजयुमों सचिव ने गिनाए नोटबंदी के फायदे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
yuva_morchaबिलासपुर— टिकरापारा में भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी मंडल की बैठक को महापौर किशोर राय ने संबोधित किया। बैठक में मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ठाकुर ने भी शिरकत किया।
                       बैठक में मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ने युवाओं का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी अभियान को समर्थन देने को कहा। संजू नारायण ने नोटबंदी अभियान के फायदों के बारे में बताया। उन्होने मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि आमलोगों के बीच पहुंचकर आॅनलाईन लेनदेन के लिए उत्साहित करें। कैशलेश अभियान से देश को क्या फायदे होंगे आम नागरिकों को बताए।

                                 निगम महापौर किशोर राय ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों में सक्रिय होकर  केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अभियान की जानकारी दें। लोगों को जागरूक करें। नोटबंदी अभियान की भविष्य में क्या सुखद परिणाम आने वाले हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी दें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र को भाजपा मय बनाना है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाना है। संभागीय चेम्बर आॅफ काॅमर्स अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की जानकारी युवाओं और आमजनों के बीच पहुंचाएं।

                        भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी। संगठन के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर लेने को कहा। बैठक को प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, मोर्चा जिला महामंत्री लोकेशधर दीवान, एमआईसी सदस्य उदय मजुमदार, भाजयूमो महामंत्री अमोलक सिंह सलूजा ने भी संबोधित किया।

                     बैठक में ललित पुजारा, दिनेश देवांगन, विक्की प्रधान, रेणुका नागपुरे, विनय अवस्थी, विष्णु सोनी, विजय छुगानी, ओमकांत तिवारी, अनमोल झाल, ऋषभ चतुर्वेदी, विकास सलूजा, राहुल मुगल, वेंकट राव, अनुज त्रिहान, शानुल खान, पवन निर्मलकर समेत मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

close