प्रभारी सचिव ने कहा..रेण्डम करें जांच.. गड़बड़ी पर होगी अधिकारियों पर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को जिले में  धान खरीदी के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी कार्य को गंभीरता से करें। समितियों का लगातार निरीक्षण कर नियमानुसार धान खरीदी कराएं। गड़बड़ी होने पर उनकी जिम्मेदारी होगी। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                 मंथन सभागार में अधिकारियों के साथ प्रभारी सचिव निहारिका बारीक ने बैठक की। धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, खरीदी केन्द्रों में मापदण्ड के अनुरूप धान की स्टेकिंग समेत अन्य सम्बधित मामलों को लेकर समीक्षा की। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में 1 लाख 8 हजार 312 किसान पंजीकृत हैं।1 लाख 48 हजार 599 हेक्टेयर रकबे की धान खरीदी की जायेगी। जिले में 4 लाख 66 हजार 840 मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। लक्ष्य के अनुरूप अब तक 58 प्रतिशत खरीदी की जा चुकी है। नागरिक आपूर्ति निगम में 2 लाख 22 हजार 569 मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य है। कुल खरीदी का 47 प्रतिशत उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। आगामी सोमवार से चावल लेने का कार्य शुरू किया जायेगा।
 
                            कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने बताया कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों से सीधे धान उठाव का प्रयास किया जा रहा है। धान की माॅनिटरिंग और भौतिक सत्यापन का कार्य नोडल अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है। बारिश से सुरक्षा के लिए समितियों में उचित व्यवस्था की गयी है।
 
                  प्रभारी सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों से संवाद किया। खरीदी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन की भी विस्तृत जानकारी ली। बारिक ने कहा कि नोडल अधिकारी को पता होना जरूरी है कि केन्द्र में किसानों के रकबे के अनुसार कितनी खरीदी होनी है।  प्र्रभारी सचिव कहा कि अधिकारी पता लगाते रहे कि धान विक्रय के बाद किसानों के खाते में पैसा जा रहा है या नहीं। साथ ही किसानों को दिये जा रहे टोकन का रेण्डम सत्यापन करने को कहा।
 
                               बैठक में संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर  बी.एस.उईके, बी.सी.साहू, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 
close