प्रेक्षकों ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा… कलेक्टर ने व्यवस्था कराया अवगत… राणा ने किया संतोष जाहिर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–नगर पालिका निर्वाचन 2019 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने  सामान्य प्रेक्षक राजेश राणा शासकीय अभियांत्रिक महाविद्यालय कोनी पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग भी थे।
   
                सामान्य प्रेक्षक राणा ने आईटी भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम को देखा । व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बिलासपुर नगर पालिका निगम के मतपेटियों को रखने के लिए सात स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं। निगम के 70 वार्डो में प्रत्येक 10 वार्ड के मतपेटियों के लिए एक स्ट्रांग रूम बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने प्रेक्षक को व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
 
                                    आईटीभवन में मतदान दलों को सामाग्री वितरण 20 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए की जा रही तैयारियों का भी प्रेक्षक ने जायजा लिया। मतदान दलों को लाने लेजाने के लिए वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था, बैरीकेटिंक की व्यवस्था को देखा। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। नगर पालिका निर्वाचन हेतु मतगणना 24 दिसंबर को इसी भवन के सात कमरों में की जाएगी। जिसके लिए 78 टेबल लगाए जाएंगे। डाकमत पत्रों की गणना अलग कमरों में की जाएगी। प्रेक्षक ने सभी मतगणना कक्षों का भी जायजा लिया। 
 
            इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित गुप्ता, नगर निगम बिलासपुर  सहायक रिटर्निंग अधिकारी देवेंद्र पटेल, सामान्य प्रेक्षक के लाइजनिंग अधिकारी पंकज पंचायती, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।
 
Share This Article
close