फर्जीवाड़ा करने वालोे पर बर्खास्तगी की तलवार…सीईओ ने भेजा नोटिस…व्यक्तिगत सुनवाई में पेश होंगे कर्मचारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tiwari sahkariबिलासपुर– जिला सहकारी बैंक मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बर्खास्तगी कार्रवाई के पहले कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुनवाई का आदेश जारी किया है। सभी कर्मचारियों को सीईओ के सामने पेश होकर जवाब देना होगा। मालूम हो कि राज्यशासन ने जांच के दौरान पाया कि बैंक में फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे कई लोग नौकरी कर रहे हैं। कई लोगों की नियुक्ति नियम विरूद्ध हुई है। संयुक्त पंजीयक की रिपोर्ट पर राज्य शासन ने फर्जीवाडा कर नौकरी करने वालों को बर्खास्त करने का फरमान जारी किया था। बावजूद इसके तात्कालीन आदेश पर अमल नहीं किया गया। एक बार फिर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ ताबडतोड़ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               जिला सहकारी बैंक सीईओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि शासन के आदेशा पर गुरूवार को सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए बुलाया गया है। कुछ कर्मचारियों को अभी नोटिस जारी किया जाना है। दो एक दिन के भीतर उन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा।

      जिला सहकारी बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि व्यक्तिगत सुनवाई की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद शासन के आदेश पर आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

                                        मालूम हो कि दो साल पहले संयुक्त पंजीयक ने जांच पड़ताल के दौरान बैंक में नियम विरूद्ध फर्जी नियुक्ति का मामला पाया। जांच में कई लोगों ने नौकरी के लिए फर्जी तरीके से मार्कशीट भी बनवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट के बाद राज्य शासन ने सभी फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया था। साथ ही एेसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का भी आदेश दिया था। बावजूद इसके अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। एक बार फिर बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का फैसला किया है।

close