फिल्मी अंदाज में डाक्टर गायब….नहीं मिला सुराग..जनता कांग्रेसियों ने कहा…करेंगे आंदोलन…भू माफियों पर हो कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपु्र—-ूम बुधवार को फिल्मी अंदाज में कुछ रहस्यमय तरीके से गायब डॉ.प्रकाश सुलतानिया की जानकारी 72 घंटे बाद भी नहीं मिल सकी है। पुलिस हवा में ही हाथ पैर मार रही है। जनता कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कप्तान से मिलकर गायब डाक्टर का पता लगाने के साथ ही भू-माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
                 जनता कांग्रेस नेताओं ने आज पुलिस कार्यालय पहुंचकर रहस्यमय तरीके से गायब डॉ.प्रकाश सुलतानिया का पता लगाए जाने की मांग की है। जनता कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कप्तान को बताया कि ड़ा. प्रकाश सुल्तानिया के गायब होने की खबर से शहर के लोग चिन्तित होने के साथ भय में है। डॉ.सुलतानिया के गायब होने की खबर से जाहिर हो गया है कि भूमाफियों ने अपराध की सीमाओं को तोड़ दिया है। लोग तिनका तिनका जो़ड़कर जमीन खरीदते हैं…लेकिन रसूखदारों की छत्रछाया में भूमापिया लोगों के सपनों को तोड़ने में तनिक भी देर नहीं करते। अन्त में जमीन मालिक की हालत डॉ.प्रकाश सुलतानिया जैसी हो जाती है।
                     कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ.प्रकाश सुलतानिया के गायब हुए 72 घंटे से अधिक हो चुके हैं। सुलतानिया का परिवार मौत की पीड़ा भोगने को मजबूर है। ऐसा लगता है कि डॉ.सुलतानिया का अपहरण जमीन हड़पने के लिए किया गया है। सुलतानिया ने तथाकथित सुसाईड नोट मे रसूखदार, भू-माफियाओ का जिक्र भी किया है। जनता काँग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक से सख्त कदम उठाए जाने को कहा।
                                   शहर अध्यक्ष  विश्वम्भर गुलहरे ने बताया कि घटना से साबित हो गया है कि शहर मे ज़मीन दलालो, भू-माफियाओं का बोलबाला है। रसूख और राजनीतिक पहुँच के दम पर आम लोगो को ड़राया धमकाया जा रहा है। घटना के बाद लोगो मे डर और प्रशासन मे विश्वास की कमी आयी है।
जिला जनता कांग्रेस कार्यकारी  विक्रांत तिवारी ने कहा की आम लोगो की जान की रक्षा करने वाले डॉक्टर को जान बचाने मशक्कत करनी पड़ रही है। 48 घण्टे के बाद भी प्रकाश सुल्तानिया की जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों में अनहोनी की आशंका का भय सता रहा है। पुलिस की निरंकुशता से भूमाफिया का मनोबल बढ़ा गया है। आमजनों में घटना जबरदस्त आक्रोश है। घटना को गुमशुदगी के साथ साथ अपहरण और अन्य सभी पहलुओ पर बारीकी से जाँच की जरूरत है। घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो और शहर का वातावरण भी शांत रहे पुलिस को उचित कदम उठाने की जरूरत है। विक्रांत ने बताया कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होने पर जनता कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन करेगी।
                  इस दौरान शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय, टिकेश प्रताप सिंह, माग्रेट बेंजामिन, गोपाल यादव, सुनील वर्मा, सुहुंग दास, रितेश बाजपेयी, बब्बन यादव, दीपचंद साहू, रवि चन्द्रवंशी, श्रीधर साहू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
close