बछड़े की खुलेआम हत्या से शर्मसार हुई इंसानियत…रिजवी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rijaviरायपुर— जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी  इकबाल अहमद रिजवी ने केरल राज्य के कुन्नूर में खुलेआम बछड़े की हत्या किए जाने की निंदा की है। रिजवी ने कहा कि पशुवध कानून का विरोध करने के लिए खुलाआम बछड़े की हत्या अमानवीय और इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          रिजवी ने बताया कि कन्नूर मे बछड़े की दर्दनाक हत्या की घटना ने दिल को दहला दिया है। पशुवध का कानून केरल राज्य में चलन में है। बावजूद इसके खुलेआम प्रदर्शन गैरवाजिब है। ऐसी घटनाओं में पाबंदी और सख्ती दोनों बहुत जरूरी है। रिजवी ने बताया कि खुले वाहन मे बछड़े की हत्या का प्रदर्शन….वहशीपन को जाहिर करता है। ऐसे उत्तेजक और नृशंस घटना के कारण ही जातिगत उन्माद बढ़ता है। देश के अमन चैन में खलल पैदा करता है।

                   जोगी कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी शर्मनाक घटनाओं से उन्मादी तत्व का हौसला बढ़ता है। देश कि गंगा जमुनी सभ्यता के लिए इस प्रकार की घटना उचित नहीं है।

                                  रिजवी ने कहा है कि घृणित कार्य के लिए दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिेए। भविष्य में कोई भी ऐसे जघन्य अपराध करने की कोई सोंच भी न सके। सोचकर शर्मसार होना पड़ रहा है कि यह हरकत अहिंसा का दम्भ भरने वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ नृशंस अपराध माफी लायक नहीं है। उन्होने कहा कि बीफ पार्टी के आयोजन पर भी उचित कार्यवाही होनी चाहिए। किसी भी पार्टी को तामझाम के साथ कार्यक्रम का आयोजन करना…उत्तेजना और उन्माद को आमंत्रित करता है। इस प्रकार के आयोजनो से सभी को परहेज करना चाहिए।

close