बदल जाएगा सत्यम चौक का नाम….सीएम करेंंगे शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण…शहीदों का होगा सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

 बिलासपुर— शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण 5 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। सत्यम चैक के पास स्थापित हो रही प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग, आयुक्त नगर निगम प्रभाकर पाण्डेय, एस.डी.एम देवेन्द्र पटेल, एडिश्ननल एस.पी.शर्मा के साथ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव प्रवक्ता अभय नारायण राय ने निरीक्षण किया।

                   इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष और स्थानीय कांग्रेस पार्षद तैय्यब हुसैन भी मौजूद थे। जिला और पुलिस के साथ निगम प्रशासन ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार किया। मूर्ति के अनावरण के बाद मौके पर एक छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर के शहीदों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

                        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से शहीदों का सम्मान करती आयी है। बिलासपुर में अनेको शहीद हुए..इसमें से एक नाम स्वर्गीय विनोद चौबे का भी है। शहीद विनोद चौबे नक्सलियों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। राय ने बताया कि अपने प्रथम दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने महामंत्री अटल श्रीवास्तव और पार्षद तैय्यब हुसैन की माॅग पर सत्यम चौक को स्व. विनोद चैबे चैक बनाने का एलान किया था। मूर्ति अनावरण को मंजूर किया था। नगरनिगम बिलासपुर ने बहुत ही कम समय में मूर्ति तैयार कर अनावरण 5 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों कराने का फैसला किया है। कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद रहेंगे।

close